एक्सप्लोरर

Navjot Sidhu Security: ‘एक सिद्धू मरवा दिया, दूसरा भी मरवा दो, मैं नहीं डरता’, सिक्योरिटी कम होने पर नवजोत सिंह सिद्धू का पहला बयान

Navjot Singh Sidhu News: सिद्धू की Z+ सिक्योरिटी में कटौती कर उसे Y सिक्योरिटी कर दिया गया. कांग्रेस नेता ने अपनी सुरक्षा कम किए जाने को लेकर कहा, 'पहले एक सिद्धू को मरवा दिया, अब दूसरा मरवा दो.'

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला जेल से रिहाई के बाद जहां केंद्र सरकार और पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला. वहीं सुरक्षा कम किए जाने के मुद्दे पर भी सिद्धू का दर्द छलका. सिद्धू ने कहा कि मेरी सुरक्षा कम की गई है. पहले एक सिद्धू को मरवा दिया, अब दूसरा भी मरवा दो. आपको बता दें कि शनिवार को ही पंजाब सरकार ने सिद्धू की Z+ सिक्योरिटी में कटौती करते हुए उनकी Y सिक्योरिटी कर दी थी.  

सिद्धू ने कहा वो मौत से नहीं डरते
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा कम किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं संविधान को अपना ग्रंथ मानता हूं, तानाशाही की जा रही है, जो संस्थाएं संविधान की ताकत थी उन्हें गुलाम बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा मैं घबराता नहीं हूं ना ही मौत से डरता हूं. क्योंकि मैं जो कुछ कर रहा हूं पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं.

‘केंद्र पंजाब में लगाना चाहता है राष्ट्रपति शासन’
सिद्धू  ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोकतंत्र बेड़ियों में जकड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है. पंजाब देश की ढाल है जिसे तोड़ने की कोशिश की जा रही है. साथ ही सिद्धू ने कहा कि पंजाब में अल्पसंख्यकों के खिलाफ केंद्र सरकार साजिश रचने में लगी हुई है. उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर समस्या पैदा की जाती है. फिर उसको नियंत्रण करने की कोशिश की जाती है. अगर पंजाब को कमजोर करने की साजिश की गई तो खुद भी कमजोर हो जाएंगे. पंजाब को कमजोर करके कोई सरकार मजबूत नहीं बन सकती है. वही सिद्धू ने सीएम मान को अखबारी मुख्यमंत्री बताकर उनपर निशाना साधा.  

यह भी पढ़ें: Navjot Singh Sidhu: पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की हो रही साजिश? नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget