एक्सप्लोरर

Punjab News: पूर्व विधायकों की एक पेंशन के मामले पर भगवंत मान को लगा झटका, राज्यपाल ने इसलिए वापस भेजी फाइल

Punjab News: एक विधायक एक पेंशन के मामले पर भगवंत मान की सरकार को झटका लगा है. राज्यपाल ने इससे जुड़ी हुई फाइल को वापस भेज दिया है.

Punjab News: पूर्व विधायकों को एक पेंशन देने के मामले में पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार को झटका लगा है. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार की एक विधायक एक पेंशन वाली फ़ाइल साइन करने से इनकार किया. कैबिनेट मीटिंग के फ़ैसले को मान सरकार ने राज्यपाल की मंज़ूरी के लिए भेजा था.

हालांकि भगवंत मान की सरकार के लिए यह मामला खत्म नहीं हुआ है. राज्यपाल ने भगवंत मान की सरकार को पूर्व विधायकों की पेंशन से जुड़ा बिल पहले बजट सेशन में पास करने की सलाह दी. विधानसभा में पास होने के बाद यह बिल दोबारा से राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए जाएगा. ऐसे में जुलाई तक इस बिल के कानून बनने की संभावना जताई जा सकती है.

भगवंत मान ने पंजाब का सीएम बनने के बाद एलान किया था कि पूर्व विधायकों को सिर्फ एक पेंशन मिलेगी. इस पहल के जरिए भगवंत मान की सरकार को हर साल पंजाब के वित्तिय खजाने में करीब 20 करोड़ रुपये बचाने की उम्मीद है. अभी तक पंजाब में जितनी बार कोई व्यक्ति विधायक रहा है उसको उतनी बार की पेंशन मिलती है. लेकिन यह नियम जल्द ही बदल सकता है.

विधानसभा सेशन में पास हो सकता है बिल

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक जून में विधानसभा सेशन बुलाया गया है. इसलिए राज्यपाल ने कहा है कि जब जल्द ही विधानसभा सेशन होने जा रहा है तो बेहतर स्थिति यही है कि सीधे बिल को वहां पास करवाकर आगे भेजा जाए. 

पंजाब में पूर्व विधायकों को एक पेंशन देने का वादा आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान किया था. भगवंत मान की कैबिनेट ने इस वादे से जुड़ा बिल 2 मई को पास किया था.

Sangrur Bypoll: संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को होगा उपचुनाव, भगवंत मान के इस्तीफे के बाद हुई है खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget