एक्सप्लोरर

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक, कर्फ्यू में कल मिलेगी ढील

Nuh Mobile Internet Suspended: हरियाणा सरकार ने नूंह में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगाने का फैसला किया है. राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट बैन रहेगा.

Haryana News: हरियाणा में हिंसा से प्रभावित नूंह जिले में 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक रहेगा. हरियाणा सरकार की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है. सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मोबाइल फोन, व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर आदि जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है. वहीं जिला अधिकारी ने आदेश जारी किया कि 9 अगस्त को कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से दोपहर 1 बजे तक ढील दी जाएगी.

उपाधीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी को नूंह से ट्रांसफर किया गया

इससे पहले सोमवार (9 अगस्त) को ही हरियाणा सरकार ने उपाधीक्षक स्तर के एक पुलिस अधिकारी को नूंह से ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया. सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक (नूंह) जय प्रकाश का तबादला कर दिया गया है. वह पंचकूला में पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) का पद संभालेंगे. भिवानी जिले के पुलिस उपाधीक्षक (सिवनी) मुकेश कुमार प्रकाश की जगह नूंह में कार्यभार संभालेंगे.

No Confidence Motion: लोकसभा में मनीष तिवारी बोले- 'मणिपुर हिंसा पर अविश्वास प्रस्ताव इसलिए जरूरी है कि अगर...'

इससे पहले भी हुआ था तबादला

इससे पहले पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला और उपायुक्त प्रशांत पंवार का नूंह से तबादला किया गया था.  जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के समय सिंगला अवकाश पर थे. नूंह में विश्व हिंदू परिषद की एक यात्रा को रोके जाने की कोशिश करने के बाद भड़की हिंसा गुरुग्राम और अन्य स्थानों पर भी फैल गई, जिससे दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई. सिंगला को पुलिस अधीक्षक (भिवानी) नियुक्त किया गया है. सरकार द्वारा तीन अगस्त को जारी एक आदेश के अनुसार, सिंगला की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे नरेंद्र बिजारनिया ने नूंह के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभाला. पंवार के स्थानांतरण के बाद धीरेंद्र खड़गटा को नूंह में उनके स्थान पर नियुक्त किया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget