एक्सप्लोरर

Nuh: नूंह में 27 अगस्त की रात से 29 अगस्त रात 12 बजे तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, प्रशासन का फैसला

Nuh Internet Suspended: नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इंटरनेट सेवा को बंद करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ब्रज मंडल शोभा यात्रा को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है.

Haryana News: नूंह जिले में 27 अगस्त की रात 12 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इसकी जानकारी दी. 28 अगस्त को नूंह में फिर से निकाली जाने वाली ब्रज मंडल शोभा यात्रा को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि हमने यात्रा (ब्रज मंडल शोभा यात्रा) के आयोजन से इनकार कर दिया है. फिर भी, कुछ ने कहा है कि वे यात्रा का संचालन करेंगे. हमने धारा 144 लगा दी है."

आगामी 28 अगस्त को नूंह शहर में दोबारा शोभायात्रा निकालने की हिंदू संगठनों की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. जिले के सभी गजेटेड (राजपत्रित) अधिकारियों को अपना स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं. उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी अधिकारियों की बैठक लेकर अलग-अलग इलाकों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं ताकि इलाके में होने वाली हर हरकत पर नजर रखी जा सके.

Haryana News: कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी! पूर्व CM बोले- 'नूंह में जो भी हुआ वह सरकार की विफलता...'

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ परमजीत चहल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन लघु सचिवालय नूंह स्थित दूसरी मंजिल पर मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित हुई है. उन्होंने कहा कि जिले में इंटरनेट सेवा बंद है, इसलिए सभी अधिकारियों को ऐसी जगह रखा गया है. जहां सूचना का आदान-प्रदान आसानी से हो सके. कुछ देर में ही अधिकारियों को उनकी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की लोकेशन के बारे में सूची तैयार कर बता दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की परमिशन यात्रा को नहीं दी जाएगी. यह पूरी तरह से तय हो चुका है, जिले की सभी सीमाओं पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी. किसी को भी नूंह जिले में आने की इजाजत आगामी 28 अगस्त को नहीं दी जाएगी.

कुल मिलाकर भले ही सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ हिंदू संगठन आगामी 28 अगस्त को शोभा यात्रा निकालने की बात कह रहे हैं, लेकिन अब प्रशासन ने ऐसे लोगों से निपटने के लिए सभी रणनीति तैयार कर ली है. दो टूक शब्दों में उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा एवं अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि इलाके में हर हाल में अमन - शांति को कायम रखा जाएगा. फिलहाल किसी प्रकार की कोई यात्रा जिले में नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अभी बैंक तथा स्कूल इत्यादि को बंद करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है. अगर जरूरत पड़ी तो यह फैसला भी लिया जा सकता है. कुल मिलाकर छुट्टी के दिन भी अब प्रशासन के अधिकारी व सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से जिले की हर हरकत पर नजर रखने के लिए अलर्ट हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget