एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कौन होगा BJP का सीएम चेहरा? आलाकमान ने कर दिया ऐलान

Haryana News: पंचकूला में बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस साल अक्टूबर से पहले होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का कोई गठबंधन नहीं होगा.

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (29 जून) को कहा कि बीजेपी आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अकेले लड़ेगी. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार वापस आएगी. 

पंचकुला में पार्टी की विस्तारित राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इस साल अक्टूबर से पहले होने वाले राज्य चुनावों के लिए बीजेपी का कोई गठबंधन नहीं होगा. पार्टी सूत्रों ने अमित शाह के हवाले से कहा कि बीजेपी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है.

हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी- शाह

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. हरियाणा बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया कि गृह मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि हरियाणा के लोगों ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. 

कई नेताओं ने बैठक में लिया हिस्सा

बता दें कि इस साल मार्च महीने में बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह ओबीसी नेता नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया. बीजेपी नेता किरण चौधरी ने कहा, ''अपने संबोधन के दौरान, शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार किया''.पंचकुला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के हॉल में आयोजित बैठक के दूसरे सत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरियाणा बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सीएम नायब सिंह सैनी, पार्टी के सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे.

इसके साथ ही राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, लोकसभा सांसद नवीन जिंदल और धर्मबीर सिंह, अनिल विज समेत कई और नेता मौजूद रहे. राज्य स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी और सभी 90 विधानसभाओं से लगभग 4,500 पार्टी कार्यकर्ता निर्वाचन क्षेत्रों ने बैठक में भाग लिया. बैठक के बाद, गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य इकाई के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की.

ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम में बरसात के बीच सफाई करते नजर आए निगम कर्मचारी, 19 अधिकारियों कर रहे निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget