एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में बरसात के बीच सफाई करते नजर आए निगम कर्मचारी, 19 अधिकारियों कर रहे निगरानी

Gurugram News: गुरुग्राम में बरसात के बावजूद सफाई कर्मचारियों ने अभियान के तहत विशेष सफाई की. 19 अधिकारी इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं.

Gurugram News Today: आमतौर पर तो शहर में सफाई कर्मचारी भले ही कम सक्रिय नजर आएं, लेकिन शु्क्रवार को तो बरसात के बीच भी ये सफाई करते हुए नजर आए. कुछ क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों ने सफाई के काम को अमलीजामा पहनाया. ठोस कचरा पर्यावरण आवश्यकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत गुरुग्राम में विशेष स्वच्छता अभियान बरसात के बावजूद भी जारी रहा.

उल्लेखनीय है कि स्वीप के तहत गुरुग्राम को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अभियान के तहत हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा स्वयं गुरुग्राम का दौरा करके अधिकारियों को स्वच्छ गुरुग्राम बनाने के निर्देश दे चुके हैं. सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में 19 एचसीएस अधिकारियों को अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी हुई है.

अधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में मौके पर उपस्थित रहकर एक ओर जहां मैनपावर व मशीनरी की निगरानी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सफाई व्यवस्था व कचरा उठान प्रक्रिया भी अपनी मौजूदगी में पूरी करवा रहे हैं.

गारबेज वर्नेबल प्वाइंट साफ करके किया जा रहा पौधारोपण
विशेष स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पूर्व में बने गारबेज वर्नेबल प्वाइंट अर्थात ऐसे स्थान जहां पर कचरा डाला जा रहा था, उनकी सफाई करके वहां पर पौधारोपण किया जा रहा है. पौधारोपण होने से उन स्थानों पर दोबारा से कचरा नहीं फैलेगा और क्षेत्र स्वच्छ बना रहेगा.

डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित वाहनों की बढ़ रही संख्या
स्वीप के तहत गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने की दिशा में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है, ताकि प्रत्येक घर को कवर किया जा सके. घरों से कचरा एकत्रित होने से एक ओर जहां गारबेज वर्नेबल प्वाइंट नहीं बनेंगे, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को भी सुविधा मिल रही है. नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंटों से कचरा उठाकर बंधवाड़ी स्थित कचरा निष्पादन प्लांट में लगातार भिजवाया जा रहा है. इसके तहत प्रतिदिन 100 से अधिक डंफर कचरा बंधवाड़ी पहुंच रहा है.

गारबेज ट्रॉली में ही डालें कचरा
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सरकार, प्रशासन व नगर निगम गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं. स्वच्छ गुरुग्राम अभियान में नागरिकों की भागीदारी व सहयोग बहुत ही जरूरी है. नागरिक इधर-उधर कचरा ना फैंकें, बल्कि घर-घर से कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी या निर्धारित स्थान पर खड़ी गारबेज ट्रॉली में ही कचरा डालें. कचरा या सफाई के लिए हेल्पलाईन नंबर 7290097521 पर फोटो, लोकेशन व पते सहित शिकायत भेजें. प्राप्त शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने जलभराव से निपटने के लिए कसी कमर, शिकायत के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget