एक्सप्लोरर

Punjab: नवजोत सिंह सिद्धू की सिक्योरिटी मामले पर सुनवाई पूरी, अब हाई कोर्ट से आई है ये खबर

Navjot Singh Sidhu Security: सिद्धू ने अपनी याचिका में कहा कि जेल से आने के बाद उनकी सुरक्षा घटाकर वाई श्रेणी की कर दी गई, उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए.

Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार बठिंडा देहाती से आम आदमी पार्टी विधायक अमित रत्न और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू सिक्योरिटी के मामले में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार (22 मई) को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. दरअसल सिद्धू अपनी जान को खतरा बताते हुए सिक्योरिटी को अपग्रेड करने की मांग कर रहे हैं.

सुरक्षा बढ़ाने को लेकर सिद्धू ने दायर की थी याचिका

सिद्धू ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उन पर खतरे की समीक्षा करने के बाद केंद्र सरकार ने ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी थी लेकिन रोड रेज मामले में जब उन्हें एक साल के लिए जेल जाना पड़ा तो जेल में होने के कारण उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी.

घटाकर वाई श्रेणी की कर दी गई थी सिद्धू की सुरक्षा

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें केंद्र की ओर से आश्वासन दिया गया था कि जब वह अपनी सजा पूरी कर जेल से बाहर आ जाएंगे तो उनकी सुरक्षा पहले की तरह ही बहाल कर दी जाएगी, लेकिन उनकी सुरक्षा बढ़ाने के बजाय घटा कर वाई श्रेणी की कर दी गई.

AAP विधायक अमित रत्न पर रिश्वत का आरोप

वहीं आम आदमी पार्टी विधायक अमित रतन पर एक सरपंच से रिश्वत लेने का आरोप लगा था, इस मामले में उन्हें विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था. अमित  की जमानत पर इससे पहले 18 मई को सुनवाई हुई थी लेकिन तब कोर्ट ने एक बार फिर मामले की सुनवाई 22 मई तक स्थगित कर दी थी. कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान फिर से इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

ये था पूरा मामला

बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बठिंडा के सर्किट हाउस की पार्किंग से उनके करीबी को 4 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. बाद में इस मामले में अमित रतन को भी गिरफ्तार किया गया, सर्वप्रथम इस मामले पर 11 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई हुई थी, आज इस मामले पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

यह भी पढ़ें: Punjab IAS Transfer: पंजाब में 7 उपायुक्तों समेत 39 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget