एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, राजनीतिक पर्यटक करार दिया

Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल के पंजाब मॉडल पर सवाल उठाए हैं. सिद्धू का कहना है कि दिल्ली में बैठे व्यक्ति को पंजाब की समस्याएं नहीं पता.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को निशाने पर लिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक पर्यटक करार दिया. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने केजरीवाल के 'पंजाब मॉडल' पर सवाल उठाते हुए इसे नकल का मॉडल करार दिया.

अरविंद केजरीवाल दो दिन के दौरे के लिए पंजाब में हैं. केजरीवाल ने अपने दौरे के पहले दिन 10 प्वाइंट का एजेंडा पेश किया. इसी पर हमला बोलते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''राजनीतिक पर्यटक अरविंद केजरीवाल जो पिछले साढ़े चार सालों से पंजाब में अनुपस्थित थे. पंजाब मॉडल रखने का दावा करते हैं. आप का अभियान और एजेंडा पंजाब के लोगों पर एक मजाक है. पंजाब का शून्य ज्ञान रखने वाले दिल्ली में बैठे लोगों द्वारा तैयार 10 सूत्री सूची कभी पंजाब मॉडल नहीं हो सकती.''

केजरीवाल के पंजाब मॉडल को नकल किया हुआ मॉडल करार देने के अलावा सिद्धू ने इसे और भी कई नाम दिए. सिद्धू ने इसे, ''बहुत असुरक्षित मॉडल, शराब माफिया मॉडल, टिकट फॉर मनी मॉडल, मैं हूं मॉडल, मुझे बहुत खेद है मजीठिया जी: कायरतापूर्ण मॉडल, राइटिंग फ्री चेक मॉडल, इलेक्ट्रिसिटी टू अंबानी मॉडल और 450 जॉब्स इन फाइव ईयर मॉडल करार दिया.''

केजरीवाल ने पेश किया पंजाब मॉडल

सिद्धू ने कहा कि पंजाब को दोबारा खड़ा करना एक गंभीर मुद्दा है क्योंकि तीन करोड़ पंजाबियों का जीवन इस पर निर्भर है. सिद्धू ने अपने ट्वीट में कहा, ''पंजाब के लोग इन खोखले और गैर-गंभीर एजेंडे के झांसे में नहीं आएंगे. एक वास्तविक रोडमैप की जरूरत है जो संसाधनों को माफिया की जेब से निकालकर वापस पंजाब के लोगों के तक पहुंचा दे.''

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब मॉडल पेश करते हुए बेअदबी के मामलों में न्याय, युवाओं को नौकरी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया. केजरीवाल ने कहा कि बादल और कांग्रेस के बीच मैत्रीपूर्ण साझेदारी को तोड़ने के लिए लोग उनकी पार्टी को सत्ता में लाना चाहते हैं.

Punjab Election: बलबीर राजेवाल ने आम आदमी पार्टी पर लगाए टिकट बेचने के आरोप, बताया क्यों नहीं बने सीएम का चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget