एक्सप्लोरर

Punjab Election: बलबीर राजेवाल ने आम आदमी पार्टी पर लगाए टिकट बेचने के आरोप, बताया क्यों नहीं बने सीएम का चेहरा

Punjab Election 2022: बलबीर राजेवाल ने आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं. संयुक्त समाज मोर्चा का आप के साथ गठबंधन क्यों नहीं हुआ ये राज भी राजेवाल ने खोला.

Punjab News: संयुक्त समाज मोर्चा के मुखिया बलबीर सिंह राजेवाल ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी उन्हें सीएम का चेहरा बनाना चाहती थी. बलबीर राजेवाल (Balbir Singh Rajewal) ने आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने के आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही बलबीर राजेवाल ने बताया है कि आखिर संयुक्त समाज मोर्चा (SSM) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन क्यों नहीं हुआ.

किसान आंदोलन के बाद राजनीतिक पार्टी बनाने वाले बलबीर राजेवाल ने एबीपी सांझा को दिए इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''केजरीवाल मुझे चेहरा बनाना चाहते थे लेकिन टिकट मेरे मना करने के बावजूद दिए जा रहे थे इसलिए मैं पीछे हटा और आप में भी टिकट बिकते हैं.''

बलबीर राजेवाल ने बताया कि आप के साथ सीएम का चेहरा बनने के बातचीत किसान आंदोलन के बाद शुरू हुई. राजेवाल ने कहा, ''किसान आंदोलन खत्म होने के बाद ही हमारी बात शुरू हुई. मैं चाहता था कि मुझे मालूम रहे कि पार्टी किन लोगों को टिकट दे रही है. आप ने आपराधिक छवि और भ्रष्टाचार करने वाले उम्मीदवार भी घोषित किए हैं. ये मुझे बर्दाश्त नहीं था. लुधियाना में जो हुआ वो सबूत है कि टिकट बचे गए हैं. इनके अपने कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं.''

राजेवाल ने मानी देरी की बात

बलबीर राजेवाल ने स्वीकार किया कि संयुक्त समाज मोर्चा के राजनीति में एंट्री करने में देरी हुई है. राजेवाल ने कहा, ''आप 90 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी थी. लेकिन हमें कहा जा रहा था कि उम्मीदवारों के नाम वापस ले सकते हैं. गठबंधन की उम्मीद बनी हुई थी. लेकिन फिर पता नहीं क्या हुआ. इनकी असलियत कुछ और है. हमें देरी हुई है. लेकिन संयुक्त समाज मोर्चा जमकर चुनाव लड़ेगा.''

बता दें कि अरविंद केजरीवाल भी स्वीकार कर चुके हैं कि संयुक्त समाज मोर्चा के चुनाव लड़ने से आम आदमी पार्टी को नुकसान होगा. संयुक्त समाज मोर्चा ने बुधवार को 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है.

Punjab Election: अरविंद केजरीवाल का दावा- बंद कमरे में सीएम का चेहरा नहीं बनना चाहते थे भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget