एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu ने किया दावा- जीत नहीं मिलने पर भी जारी रखेंगे पंजाब के लिए लड़ना

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि वह अपनी जिंदगी पंजाब के नाम कर चुके हैं इसलिए जीत और हार से उन्हें फर्क नहीं पड़ता है.

Punjab Election 2022: पंजाब की सभी 117 सीटों पर मतदान होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने दावा किया है कि वह लोगों के लिए लड़ना जारी रखेंगे. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें जीत या हार मिलने से मतलब नहीं है उनका मकसद लोगों के हक के लिए लड़ना है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह सिर्फ लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए सिस्टम को बदलना चाहते हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू ने अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी आखिरी सांस तक पंजाब में बदलाव के लिए लड़ाई लड़ेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''रिजल्ट चाहे कुछ भी हो, मेरी लड़ाई पंजाब में भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ है. मैंने अपनी पूरी जिंदगी जी ली है. मेरी यह पारी पंजाब के लिए है. मैं पंजाब के लिए जी रहा हूं.''

सिद्धू ने दावा किया कि सिर्फ कांग्रेस ही माफिया राज के खिलाफ लड़ाई लड़ सकती है. उन्होंने कहा, ''मेरे पंजाब मॉडल में माफिया राज को रोकने का पूरा एजेंडा है. पंजाब मॉडल के 13 प्वाइंट्स कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल हैं. मैं अपनी सरकार को नैतिकता के साथ चलाएंगे.''

10 मार्च को आएंगे नतीजे

सिद्धू ने सभी को साथ लेकर चलने का दावा किया. सिद्धू ने कहा, ''मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं सभी को साथ लेकर चलूं. मैं ऐशा करने में कामयाब रहा हूं. कांग्रेस ने एकता के साथ चुनाव लड़ा और पंजाब को विकल्प मुहैया करवाने की कोशिश की.''

सिद्धू ने कहा कि पंजाब में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. नवजोत सिंह सिद्धू की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab Election 2022: चरणजीत सिंह चन्नी ने किया जीत का दावा, कहा- भारी बहुमत से वापस आएगी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget