एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu हुए सीएम भगवंत मान के मुरीद, मुलाकात के बाद किया यह दावा

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सीएम भगवंत मान से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सिद्धू ने भगवंत मान की जमकर तारीफ की है.

Punjab News: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) सीएम भगवंत मान के मुरीद हो गए हैं. सिद्धू ने मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर उनके विचारों को गंभीरता से सुनने और अहंकार नहीं दिखाने के लिए सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की प्रशंसा की.

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब सिद्धू ने कुछ दिन पहले मान को रबर की गुड़िया कहा था. विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि पंजाब सरकार को दिल्ली से आम आदमी पार्टी नेतृत्व द्वारा संचालित किया जा रहा है.

इस मुलाकात से पहले, पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मान सिद्धू से मिलेंगे जबकि वह विधायक, सांसद या मंत्री नहीं हैं. कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने अपने विधायकों और यहां तक ​​कि वरिष्ठ नेताओं को भी मुलाकात के लिए समय नहीं दिया था.

सिद्धू ने मान को लेकर किया यह दावा

सिद्धू ने रविवार को कहा था कि वह राज्य की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए मान से मिलेंगे. कांग्रेस नेता सिद्धू ने पंजाब सिविल सचिवालय में मुलाकात के बाद कहा, ''मैं यहां पंजाब की तरक्की के लिए आया हूं. मैं मुख्यमंत्री साहब भगवंत मान के बारे में क्या कहूं, उनमें कोई अहंकार नहीं है. वह आज भी वैसे ही हैं, जैसे 10-15 साल पहले और छह महीने पहले थे.''

सिद्धू और मान के बीच शाम 5:15 बजे शुरू हुई बैठक करीब 50 मिनट तक चली. इस मुलाकात को इसलिए भी अहम मान जा रहा है कि क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लेकर सख्त एक्शन लेने का मन बना लिया है. ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू और भगवंत मान के बीच हुई मुलाकात से भविष्य में नए राजनीतिक समीकरण भी बन सकते हैं.

Mohali Blast: सीएम भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, डीजीपी सहित सभी बड़े अधिकारी तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget