एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: चरणजीत चन्नी को गरीब बताने पर नवजोत कौर ने उठाए सवाल, राहुल गांधी के फैसले को गलत ठहराया

Punjab Election 2022: नवजोत कौर सिद्धू के ताजा बयान ने कांग्रेस पार्टी की मुश्किल बढ़ा दी है. नवजोत कौर ने चन्नी की तुलना में सिद्धू को सीएम उम्मीदवार के लिए बेहतर विकल्प बताया.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह एक बार फिर से सामने आ गई है. कांग्रेस पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को 'गरीब आदमी' कहकर सीएम का उम्मीदवार बनाया. लेकिन पार्टी के भीतर ही चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर किए गए इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर (Navjot Kaur) ने राहुल गांधी के फैसले को गलत ठहराया है. 

नवजोत कौर ने चरणजीत सिंह की गरीब पृष्ठभूमि की छवि पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी को चन्नी को गरीब समझने के लिए गुमराह किया गया है. नवजोत कौर ने कहा कि इस तथ्य से परे कि क्रिकेटर से राजनीति में आए सिद्धू उनके पति हैं, वह छह महीने में ही पंजाब में बदलाव लाने के लिए बेहतर विकल्प होते.

जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धू बेहतर विकल्प होते, तो कौर ने कहा, ''हां, इसके बावजूद कि वह मेरे पति हैं.'' नवजोत कौर ने कहा, ''मेरा मानना है कि आपकी विशेषता, आपकी योग्यता, आपकी शिक्षा, आपका कार्य, आपकी ईमानदारी, वे बिंदु हैं जिनपर विचार किया जाना चाहिए.योग्यता देखनी चाहिए, अन्यथा राज्य कभी समृद्ध नहीं होगा.''

नवजोत सिद्धू कर रहे हैं ऐसा दावा

रविवार को राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार घोषित किया था. राहुल गांधी ने कहा था, ''पंजाब के लोगों ने कहा कि हमें ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो गरीब घर से आया हो, जो गरीबी और भूख को समझता हो. यह कठिन फैसला था, लेकिन आपने इसे आसान बना दिया.''

नवजोत कौर सिद्धू के बयान से कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू हाईकमान के फैसले के साथ खड़े होने का दावा कर रहे हैं. लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू कई मौकों पर कह चुके हैं कि पंजाब का सीएम हाईकमान नहीं बल्कि पंजाब के लोग तय करेंगे और सीएम बनने के लिए 60 सीटों पर जीत दर्ज करना जरूरी है.

Punjab: Sonu Sood ने फिर पेश की इंसानियत की मिसाल, दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे युवक की जिंदगी ऐसे बचाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget