एक्सप्लोरर

Punjab Election: नवजोत सिद्धू की बेटी ने राबिया सिद्धू ने कहा- मेरे पिता से नहीं हो सकती चरणजीत चन्नी की तुलना

Punjab Election 2022: राबिया सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी की छवि पर सवाल उठाए हैं. नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी चन्नी पर हमला बोल चुकी हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कैंपेन की कमान उनकी बेटी राबिया सिद्धू (Rabia Sidhu) ने संभाल ली है. अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए राबिया ने अपनी ही पार्टी के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को निशाने पर ले लिया. राबिया ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती है.

राबिया ने चरणजीत सिंह चन्नी की छवि को लेकर सवाल खड़ किए हैं. राबिया ने कहा, ''नवजोत सिंह सिद्धू ईमानदार व्यक्ति हैं, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं. इनकी कोई तुलना नहीं हो सकती है.''

कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम के चेहरे के रूप में पेश किया गया. राहुल गांधी ने कहा था, ''पंजाब के लोगों ने कहा कि हमें एक गरीब घर का सीएम चाहिए जो कि उन्हें समझता हो. यह एक बेहद मुश्किल फैसला था. लेकिन पंजाब के लोगों ने इसे आसान बना दिया.''

नवजोत कौर ने भी उठाए सवाल

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी के फैसले पर सवाल खड़े किए. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, ''राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब समझने में गलती की है. चरणजीत सिंह चन्नी हमने ज्यादा अमीर है. इसलिए चन्नी को गरीब कहना ठीक नहीं है.''

नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि दावा किया था कि वह पार्टी हाईकमान के हर फैसले के साथ हैं. लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार की ओर से लगातार पार्टी के फैसले के खिलाफ सवाल खड़े किए जा रहे हैं. पहले से ही नेताओं की बगावत से परेशान कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं.

Punjab Election 2022: कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने प्रचार नहीं करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अमरिंदर सिंह के साथ हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget