एक्सप्लोरर

Monu Manesar News: मोनू मानेसर की न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ी, अब 30 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Monu Manesar Judicial Custody Extended: गुरुग्राम के पटौदी में हुए एक विवाद में कथित गोरक्षक मोनू मानेसर जेल में बंद है. अब मोनू मानेसर की न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ गई है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) के पटौदी (Pataudi) में हुए एक विवाद में कथित गोरक्षक और बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ता मोनू मानेसर (Monu Manesar) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मोनू मानेसर को अभी जेल में ही रहना होगा. मोनू मानेसर की न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ गई है. अब इस मामले में 30 नवंबर को अगली सुनवाई होगी. यह सुनवाई सेशन कोर्ट में होगी. इस तरह मोनू मानेसर की अगली पेशी गुरुग्राम सेशन कोर्ट में होगी.

इससे पहले पटौदी की अदालत ने हत्या के प्रयास के इस मामले में मोनू मानेसर की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तरन्नुम खान की अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 22 नवंबर तय की थी. सुरक्षा कारणों से मानेसर को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था. मानेसर के अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज ने बताया था कि अगली सुनवाई में भी मानेसर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी.

मोनू मानेसर पर क्या है आरोप?

पुलिस के मुताबिक मामला 6 फरवरी को पटौदी के बाबा शाह मोहल्ले में दो समूहों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है, जहां मोनू मानेसर अपने समूह के साथ मौजूद था. उसी इलाके के निवासी मुबीन खान ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दो समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान उसके बेटे को गोली लगी थी. शिकायत के बाद सात फरवरी को पटौदी पुलिस स्टेशन में मानेसर के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

इसके बाद मानेसर को नासिर और जुनैद के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सात अक्टूबर को पेशी वारंट पर गुरुग्राम भेजे जाने से पहले वह अजमेर जेल में राजस्थान पुलिस की हिरासत में था. 7 अक्टूबर को हरियाणा पुलिस पटौदी में हत्या के प्रयास के मामले में राजस्थान की जेल में बंद मोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी. गुरुग्राम पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 120 बी, 307 और 201 के तहत पटौदी पुलिस स्टेशन में मोनू के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें- Gurugram Fake Call Center: गुरुग्राम में विदेशियों से ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, फर्जी कॉल सेंटर संचालक सहित 12 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget