एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम की भोंडसी जेल में छापेमारी, कैदी से मोबाइल बरामद, तलाशी लेने वाले कर्मियों से हाथापाई

गुरुग्राम की भोंडसी जेल में सर्च ऑपरेशन के दौरान 1 कैदी से मोबाइल फोन बरामद किया गया है. तलाशी लेने वाले कर्मचारियों से आरोपी कैदियों ने हाथापाई की. जिसके बाद 3 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित भोंडसी जेल में एक कैदी के पास से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद तीन कैदियों ने जबरदस्त हंगामा किया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक कैदी ने लोहे की ग्रिल पर अपना सिर मारकर खुद को घायल कर लिया जबकि दो अन्य कैदियों ने जेल कर्मचारियों के साथ हाथापाई की. पुलिस ने बताया कि जेल प्राधिकरण की शिकायत के बाद भोंडसी पुलिस थाने में तीनों कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

‘कैदी से मोबाइल, सिम और चार्जर बरामद’
भोंडसी जेल उपाधीक्षक चरण सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि पुलिस ने जेल में बंद कैदी नवीन उर्फ ढांगावाला के पास से मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और एक चार्जर बरामद किया है. उन्होंने बताया कि नवीन रेवाड़ी का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि तीनों कैदियों के खिलाफ भोंडसी पुलिस थाने में गुरुवार को जेल अधिनियम की धारा 42 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान नवीन ने बताया कि उसके साथ जेल में बंद कैदी फरुखनगर निवासी प्रवीन और व पटौदी निवासी रोहित भी उस मोबाइल का इस्तेमाल करते थे. 

कैदी ने लोहे की ग्रिल में मारा सर
वहीं पूछताछ के दौरान दबाव बनाने की नीयत से कैदी रोहित ने ग्रिल से अपना सिर टकराकर उसे घायल कर लिया. वहीं नवीन ने तलाशी लेने वालों कर्मचारियों के साथ हाथापाई की. उप जेल अधीक्षक की शिकायत पर तीनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

कैदियों से पहले भी मिले मोबाइल
यह पहला मामला नहीं है जब किसी कैदी से मोबाइल फोन मिला हो. बल्कि इससे पहले भी सर्च ऑपरेशन के दौरान कई कैदियों से मोबाइल बरामद किए जा चुके है. आखिर जेल में कैदियों के पास मोबाइल पहुंचता कैसे है ये एक बड़ा सवाल है. कहीं ना कहीं इसको लेकर जेल के कर्मचारियों पर भी सवाल उठते है.  

यह भी पढ़ें:

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget