एक्सप्लोरर

Haryana: सीएम मनोहर लाल खट्टर का एलान, एक किलोमीटर से ज्यादा दूर हुआ स्कूल तो सरकार देगी आने-जाने की सुविधा

Haryana Government: हरियाणा सरकार बच्चों को शिक्षा देने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है. अब बच्चों के घर की स्कूल से एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी हुई तो वो उन्हें परिवहन की सुविधा दी जाएगी.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है. ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल में लाने के लिए सरकार बड़ी पहल करने जा रही है. इसके तहत अब स्कूल से एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी से आने वाले बच्चों के परिवहन सुविधा की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए स्कूल के एक शिक्षक की ड्यूटी ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के रूप में लगाई जाएगी. ताकि वो बच्चों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवा सके.

ब्लॉक स्तर पर भी स्कूल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर नामित होगा
इसी तरह ब्लॉक स्तर पर भी एक स्कूल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी. जो अपने ब्लॉक में पड़ने वाले स्कूलों के एसटीओ के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसको लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की. सीएम खट्टर की तरफ से कहा गया है कि उनकी सरकार का लक्ष्य हरियाणा के स्कूलों को जीरो ड्रॉप-आउट स्कूल बनाना है. मुख्यमंत्री की तरफ से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है वो पीपीपी डाटा में दर्ज 6 से 18 साल के उन बच्चों को ट्रैक करें तो दूरी की वजह से शिक्षा से वंचित रह रहे है.

प्रवासी बच्चों का बनाया जाएगा आधार कार्ड
सीएम मनोहर लाल खट्टर की तरफ से डीईईओ को निर्देश दिया गया है कि एमआईएस पोर्टल पर सभी स्टूडेंटस का डाटा निरंतर अपडेट करते रहना होगा. वहीं डीईईओ की तरफ से सीएम खट्टर को अवगत कराया गया कि प्रवासी परिवारों के करीब 3 हजार बच्चे ऐसे है जिनका आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है ऐसे में उनका डाटा एमआईएस पर अपडेट नहीं किया जा सकता. जिसपर सीएम खट्टर ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में पढ़ रहे प्रवासी परिवारों के बच्चों का भी आधार कार्ड बनाया जाएगा. वहीं सीएम खट्टर ने बताया कि प्रदेश की 4 हजार आंगनबाड़ियों को बाल वाटिका में परिवर्तित किया गया है. जिनमें खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Monu Manesar: पटौदी कोर्ट ने गुरुग्राम सत्र अदालत को सौंपा मोनू मानेसर का केस, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget