एक्सप्लोरर

Monu Manesar: पटौदी कोर्ट ने गुरुग्राम सत्र अदालत को सौंपा मोनू मानेसर का केस, जानें पूरा मामला

Monu Manesar News: मोनू मानेसर को बुधवार को पटौदी की कोर्ट में पेश किया गया. पटौदी कोर्ट ने अब मोनू मानेसर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला गुरुग्राम सत्र अदालत को सौंपा दिया है.

Monu Manesar Case in Pataudi Court: हरियाणा के गुरुग्राम में पटौदी की एक अदालत ने कथित गोरक्षक और बजरंग दल के कार्यकर्ता मोनू मानेसर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला बुधवार को गुरुग्राम सत्र अदालत को सौंप दिया. मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को गुरुग्राम सत्र न्यायालय में होगी. मोनू मानेसर के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि मामले के संबंध में पटौदी पुलिस ने मोनू मानेसर और सह आरोपी सुनील उर्फ सुल्ली के खिलाफ शनिवार को पटौदी अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था.

30 नवंबर को अब गुरुग्राम के सत्र न्यायालय में मोनू मानेसर की पेशी
वकील कुलभूषण भारद्वाज ने बुधवार को भोंडसी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तरन्नुम खान की अदालत ने मामले को सत्र अदालत को सौंप दिया. मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को गुरुग्राम के सत्र न्यायालय में होगी. पटौदी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ललित और राकेश को गुरुग्राम पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील उर्फ सुल्ली, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जांच में शामिल हुआ था.

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मानेसर निवासी मोहित उर्फ मोनू यादव वांछित था लेकिन उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हमने शनिवार को मोनू मानेसर और सुनील उर्फ सुल्ली के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था. मामले में तीन अन्य संदिग्ध अभी भी फरार हैं और हम उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं.

किस आरोप में हुई मोनू मानेसर को जेल?
आपको बता दें कि 6 फरवरी को पटौदी के बाबा शाह मोहल्ले में 2 समूहों में विवाद खड़ा हो गया. इस विवाद के दौरान एक समूह ने मोनू मानेसर को अपनी सहायता के लिए बुलाया. 2 समूहों में हुई गोलीबारी के बाद एक युवक की मौत हो गई थी. जिसके बाद मृतक के पिता मुबीन खान ने 7 फरवरी को मोनू मानेसर समेत अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई. 

यह भी पढ़ेंं: Haryana: सरकारी स्कूल में 142 नाबालिग लड़कियों ने प्रिंसिपल लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget