एक्सप्लोरर

Haryana Weather: हरियाणा-पंजाब में सड़कों से कम होने लगा पानी, खोले गए हाईवे, ये रेल मार्ग अभी भी बंद

Ambala Heavy Rain: 24 घंटे से अधिक समय से बंद हाइवे अब खुलने लगे है. सड़कों से बारिश का पानी कम होने के बाद इन्हें खोला जा रहा है. लगातार 70 घंटे बारिश के बाद मंगलवार का दिन राहत भरा रहा.

Haryana News:  हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद किए गए कुछ प्रमुख राजमार्गों को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी  है. अंबाला पुलिस ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय तक अस्थायी रूप से बंद रहने के बाद मंगलवार दोपहर में चंडीगढ़-अंबाला राजमार्ग को भारी वाहनों व एसयूवी गाड़ियों के लिए खोल दिया गया.

अंबाला-कैथल-हिसार राजमार्ग अभी भी बंद 
पुलिस ने हल्के वाहनों को अंबाला-बलदेव नगर अंडरपास का उपयोग करने और पंजोखरा साहिब-बरवाला-पंचकूला मार्ग पर जाने की सलाह दी. पुलिस ने कहा कि अंबाला से होकर गुजरने वाले एनएच-44 जीटी रोड पर बाधित रही सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही मंगलवार को शुरू कर दी गई. हालांकि, जलभराव के कारण अंबाला-कैथल-हिसार राजमार्ग अब भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है. अधिकारियों ने बताया कि अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर रेल यातायात बंद कर दिया गया है क्योंकि अंबाला कैंट के घसीटपुर गांव के पास जलभराव के कारण रेल पटरी के नीचे की मिट्टी बह गई थी. क्षेत्र में भारी बारिश के बाद रेलवे ने सोमवार को कई ट्रेन रद्द कर दी थीं.

70 घंटे बरसने के बाद मंगलवार को मिली राहत
अंबाला में लगातार 70 घंटे बारिश के बाद मंगलवार का दिन राहत भरा रहा. 3 दिन बाद निकली धूप के बाद लोग घरों से निकलकर मार्केट पहुंचे. नदियों का जलस्तर थोड़ा कम होने लगा है. लेकिन बारिश रूकने के बाद भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई है. गावों- कालोनियों से लेकर घरों में बारिश का पानी भरा हुआ है. बिजली और पानी की समस्याओं का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है. नदियों का पानी जो सड़कों पर था वो धीरे-धीरे उतरने लगा है. नग्गल एरिया में सेना ने मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. एनडीआरएफ की टीमों ने लोगों को खाना-पानी पहुंचाया. नग्गल एरिया के 40 के करीब गांवों में 10-15 फुट पानी भरा होने से हालात खराब है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बड़ा बयान- 'पंजाब में BJP को छोटे सहयोगी वाली मानसिकता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget