एक्सप्लोरर

Punjab: प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बड़ा बयान- 'पंजाब में BJP को छोटे सहयोगी वाली मानसिकता...'

Lok Sabha Election: पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि बीजेपी को अपनी लड़ाई खुद लड़नी है और आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा कि हम इस मानसिकता को छोड़ें कि हम 'जूनियर पार्टनर' हैं.

Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी-शिरोमणी अकाली दल के फिर साथ आने की अटकलों के बीच मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी को ‘छोटे सहयोगी वाली मानसिकता’ को छोड़कर आगे बढ़ना है. जाखड़ ने चंडीगढ में एक कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद कहा, “इस तथ्य के बारे में बहुत कुछ कहा गया है कि हम (बीजेपी) अकालियों के साथ गठबंधन के दौरान 23 (विधानसभा सीट) और तीन (लोकसभा सीट) पर चुनाव लड़ते थे. लेकिन काफी समय हो गया है. वह समझौता 1996-97 में हुआ था.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अपनी लड़ाई खुद लड़नी है और आगे बढ़ना है. जाखड़ ने कहा, ‘‘हमें पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा करनी है...आइए हम इस मानसिकता को छोड़ें कि हम एक ‘जूनियर पार्टनर’ हैं.’’ उन्होंने कहा, 'मेरा एक अनुरोध है. हमें इस 'छोटा भाई वाली सोच' को छोड़ना होगा. हमें इस 'छोटा भाई वाली मानसिकता' को खत्म करना होगा.'

Haryana Election: इनेलो की बैठक में बड़ा फैसला, पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

शिरोमणि अकाली दल (शिरोमणी अकाली दल) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कुछ दिन पूर्व अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से हाथ मिलाने के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि यह सिर्फ मीडिया की अटकलें हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि बीजेपी ने अपने पूर्व सहयोगी शिरोमणी अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है.

बीजेपी के पंजाब मामलों के प्रभारी विजय रूपाणी ने हाल में कहा था कि पार्टी राज्य की सभी 13 लोकसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी. सितंबर 2020 में शिरोमणी अकाली दल तीन कृषि विधेयकों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर हो गया था और बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, बाद में केंद्र सरकार ने इन विधेयकों को वापस ले लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget