एक्सप्लोरर

लुधियाना पश्चिम सीट पर AAP की बल्ले-बल्ले, जानें कांग्रेस, BJP और अकाली दल का हाल

Ludhiana Election Result 2025: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर आप के संजीव अरोड़ा लगातार आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर हैं.

Ludhiana West Election Result 2025: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा जीत की ओर बढ़ रहे हैं. दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक,  संजीव अरोड़ा को 17358 वोट मिले और 3272 वोटों से आगे थे.

वहीं कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 14086 वोट मिले. इस सीट पर बीजेपी के जीवन गुप्ता को 11839 वोट मिले. यहां अकाली दल के परोपकार सिंह घुम्मन चौथे स्थान पर हैं. उन्हें 3705 वोट मिले.

भारत भूषण आशु पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और मंत्री रह चुके हैं. अगर इस सीट पर हार होती है तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा.

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट खाली हुई थी. इस सीट पर 19 जून को वोट डाले गए थे.

वोट प्रतिशत रहा काफी कम

चुनाव में 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में 64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में 14 उम्मीदवार थे.

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आप ने दावा किया था कि अगर अरोड़ा जीतते हैं तो उन्हें भगवंत मान सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. संजीव अरोड़ा आप के राज्यसभा सदस्य हैं. ऐसे में जीत होने पर वो इस्तीफा देंगे. ऐसे में राज्यसभा की एक सीट खाली होगी.

2022 का रिजल्ट

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर गुरप्रीत सिंह गोगी ने जीत दर्ज की थी. तब उन्हें 40,443 वोट मिले थे. वहीं दूसरे स्थान पर रहे भारत भूषण आशु को 32,931 वोट मिले. बीजेपी के बिक्रम सिंह को 28,107 वोट मिले. अकाली दल के महेशिंदर सिंह ग्रेवल को 10,072 मिले थे. 

2017 के चुनाव में यहां से भारत भूषण आशु ने जीत दर्ज की थी. आशु को 66,627 वोट मिले थे. वहीं आप के अहबाब सिंह ग्रेवाल को 30,106 वोट मिले ते. बीजेपी के कमल चाटली को 22,620 वोट मिले थे.  2012 में भी ईस सीट से आशु ने ही जीत दर्ज की थी. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget