एक्सप्लोरर

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव खत्म, 23 को रिजल्ट, जनता ने कर लिया फैसला, जानें वोटिंग का आंकड़ा

Ludhiana West bypoll 2025: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 49.07 फीसदी वोटिंग हुई. ये आंकड़े बढ़ सकते हैं. नतीजे 23 जून को घोषित होंगे.

पंजाब में लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया. शाम पांच बजे तक 49.07 फीसदी वोटिंग हुई. जनता ने अपना मत ईवीएम के जरिए दे दिया है. नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे. शाम छह बजे तक लोगों ने मतदान किया. एक बार जब सारे पोलिंग बूथ के आंकड़ें आ जाएंगे तो वोटिंग का आंकड़ा बढ़ सकता है. आप के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन हो गया था जिसके बाद इस सीट पर चुनाव कराना जरूरी हो गया. ये चुनाव आप के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है. वहीं कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल की साख भी दाव पर है. 

किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?

आप ने यहां से पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा. वहीं कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, बीजेपी ने जीवन गुप्ता और अकाली दल ने परउपकार सिंह घुमन को टिकट दिया. 2012 और 2022 में दो बार इस सीट से भारत भूषण आशु ने चुनाव जीता था. पिछले विधानसभा चुनाव में गोगी ने उन्हें 7512 वोटों से हरा दिया.

संजीव अरोड़ा लुधियाना के उद्योगपति है जो कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट भी चलाते हैं. अकली दल के उम्मीदवार घुमन वकील हैं और लुधियाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं. बीजेपी के कैंडिडेट जीवन गुप्ता पंजाब बीजेपी कोर कमेटी के सदस्य हैं और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं.

उपचुनाव के लिए सात बजे से वोटिंग शुरू हुई. दो घंटे बाद वोटिंग का पहला आंकड़ा सामने आया जिसमें 8.50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. सुबह 11 बजे आंकड़ों में इजाफा हुआ. दोपहर एक बजे ये बढ़कर 33.42 फीसदी और तीन बजे 41.04 फीसदी हो गया.

14 उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत

इस उपचुनाव में 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. कुल 1 लाख 75 हजार 469 पात्र वोटर्स थे. इसमें 85 हजार 371 महिला और 10 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पोलिंग बूथ्स पर कुल 235 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget