एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: हुड्डा की रणनीति से हरियाणा में सिमट रहा BJP-INLD का कुनबा, काम करने लगी दीपेंद्र सिंह की रणनीति

बीजेपी और इनेलो के नेता लगातार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. एक बार फिर बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों के नेताओं ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के दिल्ली निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

Haryana News: कांग्रेस, बीजेपी, जेजेपी और आम आदमी पार्टी सभी राजनीतिक लोकसभा चुनाव की तैयारियों में बड़े जोर-शोर से जुटे हुए हैं. एक तरफ जहां बीजेपी एक बार फिर सत्ता पाने की जुगत में लगी हुई है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उसे अंदरूनी चोट पहुंचाने में लगी है. एक के बाद एक लगातार बीजेपी को झटके दिए जा रहे हैं. ऐसा लग रहा है मानों हुड्डा की रणनीति अब काम कर रही है. हुड्डा की इस रणनीति के सामने बीजेपी का कुनबा अब सिमटता चला जा रहा है और कांग्रेस का कुनबा अब लगातार बढ़ता चला जा रहा है.

बीजेपी-इनेलो को लगातार लग रहे झटके

बाप-बेटे यानि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा की जोड़ी जहां एक तरफ हर मोर्चे पर बीजेपी को घेरती हुई नजर आती है. वहीं अब हुड्डा बीजेपी और इनेलो के पाले में ऐसा पासा फेक रहे है. जिससे उनके प्यादे अब कांग्रेस के पास खुद चले आ रहे है. खास रणनीति के फेर में फंसी बीजेपी और इनेलो जहां अपनों से ही मात खा रही है. दीपेंद्र हुड्डा के दिल्ली निवास पर एक बार फिर बड़ी संख्या में बीजेपी और इनेलो के नेता पहुंचे. उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने आपको मजबूत करने के लिए लगातार कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ों अभियान और जनसभाएं कर जनता के बीच अपना जनाधार तैयार कर अपने आपको मजबूत कर रही है.

ये नेता कांग्रेस में हुए शामिल

यमुनानगर के BSP के पूर्व जिलाध्यक्ष मांगरु प्रसाद, BSP के पूर्व ज़िलाध्यक्ष विजयपाल सिंह, दो बार के पार्षद रामशंकर राम समेत BSP की प्रदेश यमुनानगर के कई सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की. इसके अलावा हल्का पानीपत ग्रामीण के BJP से पूर्व पार्षद राम रतन अग्रवाल, प्रीतम गुर्जर व मेनपाल चौहान, हरियाणा मजदूर संघ ने प्रदेश अध्यक्ष विक्रम चौहान के नेतृत्व में संगठन का कांग्रेस पार्टी में विलय किया गया. इनकें अलावा भी BJP, INLD के अनेकों नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. जिनमें  विजयपाल सिंह (पूर्व सेक्रेटरी, BSP हरियाणा और पूर्व जिला अध्यक्ष, BSP), मांगरु प्रसाद (BSP अध्यक्ष, यमुनानगर), रामाशंकर राम (दो बार के पूर्व पार्षद एवं जिला अध्यक्ष पूर्वांचल सभा), अनिल तिवारी (BSP, उपाध्यक्ष, यमुनानगर), राम रत्न अग्रवाल (पूर्व MC, पानीपत शहर), कांशी राम (BSP, सेक्टर अध्यक्ष, यमुनानगर), राज किशोर कुशवाह (कार्यकारिणी सदस्य, BJP), अनिल कुमार (सेक्टर अध्यक्ष, BJP), जितेंद्र (BSP, सेक्टर अध्यक्ष), राजेंद्र(BSP, सेक्टर अध्यक्ष), राकेश कुमार (INLD), प्रवीण कुमार (INLD), हिमांशु शर्मा (INLD), प्रकाश सिंह (INLD), जगजीवन राम (BJP), सुरेंद्र पुनिया काबरेल आदमपुर (रिटायर फूड सेफ्टी ऑफिसर), विक्रम चौहान तौशाम (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा मजदूर संघ), मनोज कुंडू पानीपत (प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, हरियाणा मजदूर संघ), महाबीर फतेहाबाद (प्रदेश उपाध्यक्ष, हरियाणा मजदूर संघ), राजबीर कश्यप पानीपत (प्रदेश उतर जोन अध्यक्ष, हरियाणा मजदूर संघ), प्रदीप कापडौ हिसार (प्रदेश कोषाध्यक्ष, हरियाणा मजदूर संघ), रोहतास बडगुजर सोहना (प्रदेश मीडिया प्रभारी, हरियाणा मजदूर संघ), विजय गौस्वामी सिरसा (प्रदेश मुख्य सलाहकार, हरियाणा मजदूर संघ), अजीत नारनौंद (प्रदेश सह सचिव, हरियाणा मजदूर संघ), अंजली पांचाल पानीपत (महा सचिव महिला विंग, हरियाणा मजदूर संघ), मिनाक्षी अरोड़ा पानीपत (कार्यकारिणी अध्यक्ष महिला विंग, हरियाणा मजदूर संघ) के कई सक्रिय और कार्यकत्ता कांग्रेस में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: ED Raid in Haryana: कांग्रेस विधायक पर ईडी ने कसा शिकंजा तो सामने आए अभय चौटाला, बोले- ‘कांग्रेस राज में इन्होंने...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget