एक्सप्लोरर

ED Raid in Haryana: कांग्रेस विधायक पर ईडी ने कसा शिकंजा तो सामने आए अभय चौटाला, बोले- ‘कांग्रेस राज में इन्होंने...’

ED Raid In Haryana: कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के ठिकानों पर बुधवार को भी ईडी ने कार्रवाई की. ईडी की कार्रवाई को लेकर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अब प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है. इनेलो के प्रधान महासचिव और विधायक अभय सिंह चौटाला ने ईडी की कार्रवाई को लेकर विधायक धर्म सिंह छौक्कर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वो एक साधारण गरीब परिवार से है तो हजारों करोड़ का मालिक कैसे बन गए. इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस राज में इन्होंने लूट मचाई है. जिसकी वजह से अब ईडी के छापे पड़ रहे है. चौटाला ने आगे कहा कि 100 करोड़ की लागत से गेट बनाए जा रहे है. जिसमें एक गेट की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है इसका ठेका गुजरातियों को दिया गया है. इसका टेंडर 2 करोड़ रुपए में दिया गया है.

दूसरे दिन भी चली ईडी की कार्रवाई

कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समालखा स्थित निवास पर ईडी की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही. विधायक के भाई रणधीर से माहिरा होम्स मामले को लेकर पूछताछ की गई. कार्रवाई के दौरान किसी को भी कोठी के अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई. सीआरपीएफ के जवानों ने कोठी को घेरे रखा. कोठी के अंदर मौजूद सभी लोगों के मोबाइल भी बंद करवा दिए गए. ईडी की एक टीम ने छौक्कर के गुरुग्राम फेस-1 स्थित आवास पर भी छापेमारी की. 

समर्थक बोले- हो रही बदले की राजनीति

कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थकों में ईडी की कार्रवाई को लेकर भारी रोष है. उनका हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर डर हुई है. इसलिए बदले की राजनीति कर रही है. ईडी की कार्रवाई भी राजनीति से प्रेरित है. आपको बता दें कि साल 2021 में भी विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी पर छापेमारी की गई थी. इसके अलावा उनके गुरुग्राम डीएलएफ फेज-एक और सेक्टर-43 स्थित कार्यालयों पर भी रेड मारी गई थी.  

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस से हटकर नवजोत सिंह सिद्धू ने लिया हाईकमान का स्टैंड, ये चीजें बनाती हैं उनको सबसे खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget