एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: कांग्रेस-AAP ने किया गठबंधन का एलान, लेकिन पंजाब में राहें जुदा, जानें क्या है दोनों दलों का प्लान

Lok Sabha Election Punjab: पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है. हालांकि, गुजरात दिल्ली और हरियाणा में सीट शेयरिंग का एलान हो गया है.

Punjab AAP-Congress Alliance: बीजेपी के विपक्षी दलों ने इस बार जीत हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाई है. इस रणनीति के तहत विपक्षी दलों ने मिलकर ‘इंडिया गठबंधन’ जो सत्तासीन बीजेपी को हराने के लिए हर जोर आजमाइश कर रहा है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और चंडीगढ़ में साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जबकि पंजाब में दोनों पार्टी की राहें जुदा है. दोनों ही दलों ने कहा है कि हमने आपसी सहमति से अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

AAP-कांग्रेस नेताओं ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस 
AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है. AAP और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें AAP की तरफ से संदीप पाठक के अलावा सौरभ भारद्वाज,आतिशी मौजूद रहे. वहीं  कांग्रेस की तरफ से दीपक बाबरिया, अरविन्दर सिंह लवली और मुकुल वासनिक मौजूद रहे.

कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी AAP
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. वहीं आम आदमी पार्टी कुरूक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही कांग्रेस चंडीगढ़ में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी. आपको बता दें कि हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें है जिनपर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है. 

दिल्ली में 4 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी AAP 
कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि AAP दिल्ली में 4 लोकसभा सीटों- नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस 3 सीटों - चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम - पर चुनाव लड़ेगी. गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं आम आदमी पार्टी भरूच और भावनगर दो सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. वहीं गोवा में कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें: AAP या कांग्रेस...किसके खाते में गई चंडीगढ़ सीट, हो गया एलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget