एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में कुरूक्षेत्र में महापंचायत आज, हो सकता है बड़ा ऐलान

पहलवानों के समर्थन में आज कुरुक्षेत्र में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. पहलवानों के समर्थन में गुरुवार को मुजफ्फरनगर के सोरम चौपाल पर महापंचायत की गई थी.

Haryana News: बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है. पहलवानों का मुद्दा अब किसानों ने अपने हाथ में ले लिया है. गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर मुजफ्फरनगर के सोरम चौपाल पर महापंचायत की गई. इस दौरान टिकैत ने कहा कि अब 2 जून को कुरूक्षेत्र में होने वाली संयुक्त महापंचायत में बड़ा हल निकाला जाएगा. धर्मनगरी कुरूक्षेत्र से खाप पंचायतें आज कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं.

‘महिला पहलवानों के साथ हुई ज्यादती’
राकेश टिकैत ने कहा कि वो पहलवानों के मुद्दे को राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने भी उठाएंगे. इसके अलावा इंटरनेशनल कुश्ती फेडरेशन के सामने भी इस मुद्दे को रखा जाएगा. अगर इससे भी बात नहीं बनी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों के साथ ज़्यादती हुई है. उन्हें आशा है कि सरकार इस मामले में न्याय करेगी. टिकैत ने कहा शोषण की शिकार हुई महिला पहलवान देश का गौरव है. वो नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है लेकिन उन्हें इतना जरूर पता है कि वो पीड़ितों को न्याय दिलाकर रहेंगे.

‘बृजभूषण को बचाने में लगी सरकार’
महापंचायत में बालयान खाप के नरेश टिकैत ने कहा कि बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी अब तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार उसे बचाने में लगी हुई है. दिल्ली पुलिस पर भी सरकार का दबाव का है. तभी तो पहलवानों पर भी केस दर्ज कर लिए गए है. उन्होंने कहा कि अगर हमारे द्वारा पहलवानों को मनाया ना जाता तो पहलवान गंगा में मेडल विसर्जित कर देते. पहलवानों ने हमारी बात मानी और 5 दिन का समय दिया. उन्होंने कहा कि 5 दिन में अब कुछ भी हो सकता है. सरकार की तरफ से अगर कुछ हो तो सब समझौते के मूड में उन्होंने कहा कि अगर बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो जाएगी तो सरकार से समझौता हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: जींद में शराब देने से मना करने पर सेल्समैन की बेरहमी से हत्या, डीवीआर भी साथ ले गए हत्यारे

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget