एक्सप्लोरर

Punjab Crime News: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर जारी किया वीडियो, G-20 में शामिल होने वाली विदेश मंत्रियों को दिया यह संदेश

पन्नू ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए गीदड़भभकी की है. उसने कहा कि पंजाब पर भारत ने जबरदस्ती कब्जा किया हुआ है. पन्नू ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर खालिस्तान के झंडे लहराए जाएंगे.

Punjab News: पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे के एसडीएम ऑफिस और रोडे गांव में दीवारों पर खालिस्तान को लेकर नारे लिखे गए. रविवार रात को लिखे गए नारों को जब सोमवार सुबह देखा गया तो अफसरों ने दीवारों से वो नारे हटवा दिए और दीवारों को पुतवा दिया. जिसके बाद खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में पन्नू ने जी-20 के विदेश मंत्रियों को संदेश दिया है. 

एयरपोर्ट पर खालिस्तानी झंडे लहराने की धमकी
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जी-20 के विदेश मंत्रियों को संदेश देते हुए कहा कि वो भारत की फिलहाल की हदबंदी को मंजूर ना करें. क्योंकि पंजाब पर भारत ने जबरदस्ती कब्जा किया हुआ है और सिखों पर आंतकी का ठप्पा लगा रहे है. पन्नू ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर खालिस्तान के झंडे लहराए जाएंगे ताकि विदेश से आने वाले मंत्रियों को पता चले कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है. पन्नू ने आगे धमकी देते हुए कहा कि गोली का बदला गोली से लिया जाएगा और वोट की राजनीति वोट से होगी. वीडियो में पन्नू ने फिर एक बार खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. 

पन्नू पहले भी देता रहा है धमकी
यह पहला मामला नहीं है जब आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से कोई धमकी भरा वीडियो जारी किया गया हो. अक्सर आतंकी पन्नू की तरफ से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के इशारे पर पंजाब को सुलगाने की कोशिश की जाती रही है. वही दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे जाते रहे है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समय भी यात्रा का विरोध करते हुए खालिस्तान के समर्थन में दीवारों पर नारे लिखे गए थे. यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में भी गलत शब्द लिखे गए थे. वही राहुल गांधी को यात्रा रोकने की धमकी भी दी गई थी.

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: हरियाणा में फिर ऑनर किलिंग, लड़की के पिता और ताऊ पर लगे हत्या के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में CBI रेड पर भड़के CM मान, लगाया ED-CBI के गलत इस्तेमाल का आरोप
पंजाब में CBI रेड पर भड़के CM मान, लगाया ED-CBI के गलत इस्तेमाल का आरोप
पंजाब: तरनतारन में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर भी जख्मी
पंजाब: तरनतारन में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर भी जख्मी
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
DA केस में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, चीफ सेक्रेटरी तलब
DA केस में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, चीफ सेक्रेटरी तलब

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget