एक्सप्लोरर

कैथल में सिख को 'खालिस्तानी' कह कर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रखा था इनाम

Kaithal News: कैथल में सिख व्यक्ति को खालिस्तान कहकर हमला करने के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी जींद जिले के रहने वाले है.

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में एक सिख व्यापारी को खालिस्तानी कहकर उसपर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हरियाणा पुलिस ने खालिस्तानी कहने और हमले करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि बीते सोमवार को घटना हुई थी जिसके बाद कैथल पुलिस ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया था.

दोनों आरोपियों की हुई पहचान
कैथल की पुलिस अधीक्षक उपासना ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जींद जिले के सिंगवाल गांव निवासी ईशू और शेरगढ़ गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 30 साल है और उन्हें पेगा गांव से पकड़ा गया है. आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि फाइनेंस कारोबार से जुड़े ईशु पर शस्त्र अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं. वहीं दूसरा आरोपी सुनील ट्रैक्सी चालक है.

आरोपियों पर 10 हजार का रखा था इनाम
पुलिस अधीक्षक उपासना ने बताया कि घटना की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने कई इनपुट के आधार पर जांच शुरू की थी. पुलिस ने पहले दोनों आरोपियों की जानकारी देने के लिए 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी. वही मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ) ने घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया था. 

बता दें कि पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, पीड़ित कैथल में एक रेलवे क्रॉसिंग खुलने का इंतजार कर रहा था. जब रेलवे क्रॉसिंग के गेट खुलने के बाद जैसे ही यातायात शुरू हुआ. इस दौरान पीड़ित की बाइक सवार दो युवकों से बहस हो गई. मामला बढ़ता चला गया इस बाइक सवार युवकों ने सिख व्यापारी को खालिस्तानी भी कहा. आरोपियों ने उसपर ईंटों से भी हमला किया.

यह भी पढ़ें: Gurugram: कचरे की समस्या के लिए कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर पर भी की जा सकती है शिकायत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget