एक्सप्लोरर

Haryana News: झज्जर में पुलिस कांस्टेबल ने किया सुसाइड, पेड़ से लटका मिला शव

Jhajjar News: मधुबन में ट्रेनिंग ले रहे हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. उसकी पहचान दुष्यंत के रूप में हुई है. उसकी शादी हो चुकी थी और उसका एक तीन साल का बेटा भी है.

Jhajjar Police Constable Suicide: हरियाणा के झज्जर में पुलिस के कांस्टेबल ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. हरियाणा पुलिस का कांस्टेबल मधुबन में ट्रेनिंग कर रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर कर शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया. 
 
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुष्यंत पुत्र जय किशन गांव दुबलधन जिला झज्जर के रूप में हुई है. मृतक हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और फिलहाल मधुबन में ट्रेनिंग कर रहा था. मृतक दुष्यंत की शादी हो चुकी है और उसका तीन साल का बेटा भी है. 3 साल पहले दुष्यंत के पिता जय किशन का बीमारी के चलते निधन हो गया था. दुष्यंत अपने घर में एक लोटा कमाने वाला था. दुशियंत छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था. लेकिन ऐसी क्या वजह हुई जिसके चलते दुष्यंत ने मौत को गले लगा लिया. 

गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना
झज्जर के बेरी थाना एसएचओ अमित कुमार ने बताया की पुलिस सूचना मिली की गांव दुभालधन के खेतों में पेड़ पर एक शव लटका हुआ है. पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी हासिल कर पता चला कि मृतक का नाम दुष्यंत है और वह हरियाणा पुलिस में तैनात जो फिलहाल मधुबन में ट्रेनिंग कर रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झज्जर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया . 

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला
पुलिस ने मृतक दुष्यंत के चचेरे भाई रविंद्र के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर दुष्यंत का शव उनके परिजनों को सौंप दिया. हरियाणा पुलिस के जवान दुष्यंत ने आत्महत्या क्यों की, जबकि ट्रेनिंग के बाद मृतक दुष्यंत की पोस्ट भी बड़ी हो जाती. लेकिन पुलिस इसी गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि आखिर हरियाणा पुलिस के जवान ने आत्महत्या क्यों की. 

(राजेश यादव की रिपोर्ट.)

यह भी पढ़ें: राज्यसभा उपचुनाव पर दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, 'हुड्डा साहब खुद नॉमिनेशन भर लें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget