एक्सप्लोरर

Punjab Fire News: जालंधर में दर्दनाक हादसा, फ्रिज का कंप्रेसर फटने से घर में लगी आग, 5 लोगों की झुलसने से मौत

Jalandhar Freezer Blast News: जालंधर में फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट से घर के साथ ही गली में भी गैस फैल गई. वहीं घर में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने देर रात काबू पाया. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई.

Punjab News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. मरने वालों की पहचान अक्षय, यशपाल घई, मंशा, दीया और रुचि के रूप में हुई है. वहीं यशपाल का बेटा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका लुधियाना (Ludhiana) के डीएमसी में इलाज चल रहा है.

घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 की है. मृतक यशपाल घई के भाई राज घई का कहना है कि उनके भाई ने लगभग सात महीने पहले डबल डोर फ्रिज खरीदा था. जिसका देर रात धमाके के साथ कंप्रेसर फट गया और उसके बाद घर में आग लग गई. घर के बाहर निकलने का किसी को मौका नहीं मिल पाया. इससे 65 साल के यशपाल घई और उनके बेटे-बहू सहित 2 बच्चियों की झुलसने से मौत हो गई. वहीं उनकी बुजुर्ग भाभी घर के बाहर थी तो वो सुरक्षित बच गई.  

घर के साथ-साथ गली में फैली गैस

फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट से घर के साथ-साथ गली में गैस फैल गई. इसकी वजह से फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी देर रात तक आग पर काबू पाने में लगे रहे. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ही घर के अंदर से लोगों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो लोगों को निजी अस्पताल रेफर किया गया. वहीं इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई. 

हादसे के समय मैच देख रहे थे परिवार के लोग

बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर के सदस्य किक्रेट मैच देख रहे थे. इस दौरान जोरदार धमाके के साथ आग फैल गई. कंप्रेसर में ब्लास्ट से गैस की वजह से घर के लोग बेहोश होकर आग से घिर गए. जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू ने परिवार में घटना का शिकार होने से बची बुजुर्ग महिला से मिलकर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिवार को मदद का भरोसा दिया.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में एसवाईएल पर सियासत तेज, CM मान की बहस की चुनौती, क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget