एक्सप्लोरर

Jalandhar Bypoll: AAP के लिए लिटमस टेस्ट होगा जालंधर लोकसभा उपचुनाव, कांग्रेस की साख भी दांव पर

Punjab News: जालंधर सीट से कांग्रेस नेता संतोख सिंह चौधरी सांसद थे. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था, तभी से यह सीट खाली है.

Jalandhar Lok Sabha Bypoll: चुनाव आयोग ने बुधवार को जालंधर लोकसभा उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई. यह उपचुनाव सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं होगा. इस उपचुनाव की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब सत्ताधारी पार्टी खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के भाग जाने और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रही है.

पुलिस को चकमा देकर भाग गया था अमृतपाल

दरअसल 18 मार्च को पुलिस ने जालंधर में अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था लेकिन अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गया था. पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अमृतपास सिंह के फरार होने को लेकर आप सरकार की कड़ी आलोचना की थी और पुलिस की कार्रवाई को विफल बताया था. राजा वारिंग ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि इसमें कोई दो राय नहीं कि भगवंत मान देश की सबसे अयोग्य राज्य सरकार चला रहे हैं, जो हर दिन नई शर्मिंदगी झेल रही है.

10 मई को चुनाव, 13 मई को नतीजे

जालंधर संसदीय सीट पर 10 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी. बुधवार को चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की. ऐसे माहौल में इस उपचुनाव में जीत हासिल करना आप के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. मालूम हो कि पिछले साल संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी आप को हार का सामना करना पड़ा था. संगरूर सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की थी. मान के विधायक चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी.

कांग्रेस की भी प्रतिष्ठा दांव पर

बता दें कि जालंधर सीट से कांग्रेस नेता संतोख सिंह चौधरी सांसद थे. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था, तभी से यह सीट खाली है. चूंकि यह सीट कांग्रेस के हाथों में थी, इसलिए कांग्रेस फिर से इस सीट पर जीत हासिल करना चाहेगी.

पंजाब में लोकसभा सीटों की वर्तमान स्थिति

बता दें कि वर्तमान में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के पास सात, बीजेपी और शिअद के पास दो-दो, शिअद (अमृतसर) के पास एक सीट है. जबकि जालंधर सीट अभी खाली है.

कांग्रेस पहले ही घोषित कर चुकी है अपना उम्मीदवार

कांग्रेस ने इस सीट पर पहले ही संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. हालांकि अन्य दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं. कांग्रेस ने कपूरथला राणा के विधायक गुरजीत सिंह को जालंधर उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

वहीं बीजेपी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री और होशियारपुर के सांसद सोम प्रकाश को अपना प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं केवल सिंह ढिल्लों और मुकेरियां से विधायक जंगी लाल महाजन को उपचुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: 18 मार्च से फरार है अमृतपाल सिंह, जानें कब-कब और कहां-कहां दिखा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget