एक्सप्लोरर

Gurugram: चारपाई पर गिरा मंदिर में जलता हुआ दीया, झुलसने से नवजात बच्चे की दर्दनाक मौत

Infant Burnt To Death: महिला बच्चे को घर में अकेला छोड़ चली गई थी. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन बच्चे को नहीं बचा सके. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Gurugram Fire Accident: गुरुग्राम जिले के घाटा गांव में मंगलवार को फोल्डिंग चारपाई पर दीया (लैंप) गिर गया जिससे झुलसकर एक नवजात बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी है. राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली डेढ़ साल की पीड़िता का परिवार घाटा गांव में किराए के मकान में रहता है. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के पिता सतीश काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी घर में सो रहे बच्चे को छोड़कर अपने बड़े बेटे को स्कूल से लेने चली गई थी.

बच्चे को घर में अकेले सोता छोड़ बाहर चली गई थी महिला

महिला ने घर में बाहर से ताला लगा रखा था तभी घर के एक मंदिर में जलता हुआ दिया चारपाई पर गिर गया, जिससे आग लग गई. मकान मालिक और पड़ोसियों को आग लगने की जानकारी तब हुई जब रोते हुए बच्चे के साथ घर से धुआं निकलने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन बच्चे को नहीं बचा सके. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

महीनेभर पहले झुग्गियों में लगी थी भीषण आग

गुरुग्राम से आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आती है. महीनेभर पहले सेक्टर 49 के समीप घसौला गांव में स्थित झुग्गियों में भीषण आग लग गई थी. आग लगने से झुग्गियों में रखे सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गए थे. इस आग में लगभग 40 से ज्यादा सिलेंडर फटे थे. दमकल की लगभग 25 गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया था. हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था.

 इसके अलावा एक महीने पहले ही गुरुग्राम के शीतला माता रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आग लग गई थी. हालांकि गनीमत यह रही की आग शादी का कार्यक्रम समाप्त होने के एक घंटे बाद लगी थी वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था. दमकल विभाग की 9 गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया था.

यह भी पढ़ें:

Gurugram Crime: उधार लिए पैसे न लौटाने पर सहकर्मी को बनाया बंधक, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget