एक्सप्लोरर

Haryana: विनेश फोगाट ने अपने गांव में अधूरे बने AC कुश्ती हॉल को लेकर BJP सरकार को घेरा, 'अंधेर नगरी चौपट राजा...'

Haryana News: विनेश फोगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से 2016 में घोषणा होने के बावजूद 2024 तक चरखी दादरी जिले के बलाली में बन रहे वातानुकूलित कुश्ती हॉल का काम पूरा नहीं हुआ.

Haryana Latest News: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने चरखी दादरी जिले की गीता-बबीता और विनेश फोगाट के पैतृक गांव बलाली में वातानुकूलित कुश्ती हॉल बनवाने की घोषणा की थी. इस एलान को किए हुए सात साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और खेल विभाग ने यहां कुश्ती हॉल तो तैयार करवा दिया, लेकिन अब तक यहां बिजली-पानी की सुविधा नहीं हो पाई है. अब इस आधे-अधूरे वातानुकूलित कुश्ती हॉल को लेकर पहलवान विनेश फोगाट ने सरकार को घेरा है.

दरअसल विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट तक कहा कि 'अन्धेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा... ये पंक्तियां चरितार्थ होती हैं मेरे गांव बलाली के अधूरे शिलान्यास वातानुकूलित कुश्ती हॉल के ऊपर. जिसकी हरियाणा सरकार द्वारा 2016 में घोषणा होने के बावजूद 2024 तक भी काम पूरा नहीं हुआ. बिजली कनेक्शन और पानी की असुविधा के कारण यह वातानुकूलित कुश्ती हॉल उस सफेद हाथी की तरह है जो बाहर से कुछ दिखाई देता है और अन्दर से कुछ और है.'

 बलाली की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया नाम
बिजली कनेक्शन के अभाव में एसी सुविधा तो दूर यहां पहलवानों को पंखे तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है. बता दें बलाली गांव की छह बेटियां कुश्ती के जरिए छोटे से छोटे से गांव बलाली और चरखी दादरी जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन कर चुकी हैं. इनमें दंगल गर्ल गीता फोगाट, बबीता फोगाट, गोल्डन गर्ल विनेश फोगाट, संगीता फोगाट, रितू फोगाट और नेहा सांगवान शामिल हैं. इन बेटियों ने ओलंपिक से लेकर एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल किए हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab Lok Sabha Election 2024: एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इस पार्टी ने फिरोजपुर से दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget