एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections: हरियाणा में दीपेंद्र सिंह हुड्डा की राज्यसभा सीट खाली, चुनाव की तारीख घोषित

Haryana Rajya Sabha Elections 2024: हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है जिसपर 6 सितंबर से पहले चुनाव कराया जाना है. चुनाव के तारीख की घोषणा कर दी गई है.

Haryana News: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda) के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद हरियाणा की एक राज्यसभा सीट रिक्त हो गई है. इस पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है. चुनाव 3 सितंबर को कराए जाएंगे. दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के रोहतक से निर्वाचित हुए हैं. राज्यसभा की 12 सीटें रिक्त हुई हैं जिनके लिए 6 सितंबर से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जानी है. 

चुनाव की अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन 21 अगस्त तक भरे जा सकेंगे. हरियाणा में नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 27 अगस्त है. चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक यहां मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराए जाएंगे. मतगणना 3 सितंबर को ही कराए जाएंगे. 

बीजेपी के प्रत्याशी को हरा लोकसभा पहुंचे दीपेंद्र सिंह हुड्डा
2019 के लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हार का सामना करना पड़ा था और फिर वह राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचे थे. अब उनका लोकसभा के लिए निर्वाचन हुआ है तो अब राज्यसभा की सीट रिक्त हो गई है. रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा को हराया है. चुनाव में दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 7,83,578 वोट मिले थे जबकि अरविंद शर्मा को 4,38,280 वोटरों का ही समर्थन मिल पाया.

राज्यसभा सदस्य चुनने के लिए जरूरी वोटों का आंकड़ा
राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में सेवानिवृत्त होते हैं. हरियाणा से राज्यसभा के 5 सदस्य निर्वाचित होते हैं. दीपेंद्र सिंह हुड्डा 2020 में निर्वाचित हुए थे. हरियाणा से एक सांसद के निर्वाचन के लिए 31 वोट की जरूरत होती है. हरियाणा में विधानसभा सदस्यों की संख्या 90 है. इनमें से बीजेपी के 40 विधायक और कांग्रेस के 31 विधायक हैं. बाकी अन्य पार्टियों के विधायक और निर्दलीय हैं. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही पास राज्यसभा सदस्य चुनने के लिए विधायकों का आंकड़ा पर्याप्त है.  हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, तेलंगाना, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश की भी कुछ राज्यसभा सीटें रिक्त हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- हरियाणा के CM सैनी का बड़ा ऐलान, PMUY के तहत 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget