एक्सप्लोरर

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान, अब मात्र इतने रुपये में मिलेंगे सिलेंडर

Haryana News: तीज के मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है. उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बहनों को सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा.

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने तीज के अवसर पर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12 लाख लाभार्थी बहनों को अब गैस का सिलेंडर मात्र 500 रुपए में मिलेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे 46 लाख परिवार जिनकी आय 1.80 लाख से कम है, उन्हें ये सुविधा मिलेगी. 

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हर घर में गैस का कनेक्शन पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हर घर में गैस कनेक्शन पहुंचाने की व्यवस्था की.  

जींद में 'राज्य स्तरीय तीज महोत्सव' में संबोधन के दौरान सीएम सैनी ने ये ऐलान किया. उन्होंने खुद को महिलाओं का 'भाई' बताया. सीएम ने कहा कि जब भाई घर में आता है तो बहनों की आवाज बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि ये सावन का महीना है और माताओं-बहनों के पावन त्योहार तीज का अवसर है. 

सीएम सैनी ने कहा, "तीज महोत्सव में आना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं सभी बहनों का हाथ जोड़कर अभिनंदन करता हूं. अपनी बहनों के बीच में आने का मुझे अवसर मिला है." 

सीएम ने आगे कहा, "मेरे लिए खुशी की बात है कि मेरी बहनें अब कौशल के जरिए अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं. रोजगार स्थापित करने वाली बहनों का यहां सम्मानित भी किया गया है. आज स्वयं सहायता समहूों की बहनों को 100 करोड़ रुपये ऋण भी देने का काम हमने किया है. हमारी लखपति दीदियों ने सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में झंडे गाड़े हैं, मैंने उनको भी बहुत बहुत बधाई देता हूं." 

सीएम सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2023 में 'लखपति दीदी' की शुरुआत की थी. हरियाणा में दो लाख बहन-बेटियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है और हम उसमें तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. पहले चरण में 62 हजार लखपति दीदी बनाना हमारा लक्ष्य है.

'यकीन ही नहीं हो रहा...', विनेश फोगाट के बाहर होने पर और क्या बोले बजरंग पूनिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget