एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा में बिजली की मांग 30 फीसदी तक बढ़ी, लग सकते हैं लंबे पावर कट

Punjab News: गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भारी इजाफा हुआ है. इसी वजह से राज्य में आने वाले दिनों में भारी संकट खड़ा हो सकता है.

Punjab News: हरियाणा में गर्मी बढ़ने की वजह से बिजली की मांग में भारी इजाफा देखने को मिला है. अप्रैल महीने में ही बिजली की भारी मांग ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हरियाणा में 13 से 17 अप्रैल के बीच बिजली की मांग में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसी वजह से अगले कुछ दिनों में बिजली कटौती भी देखने को मिल सकती है.

बिजली विभाग के अधिकारी पीके दास ने बताया कि पिछले साल की तुलना में हरियाणा में बिजली की मांग 30 फीसदी ज्यादा बढ़ गई है. अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून से बात करते हुए पीके दास ने कहा, ''पिछले साल की तुलना में इस बार बिजली की मांग बहुत ज्यादा है. इस साल बिजली की मांग में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.''

हरियाणा के पास 8,135 मेगावाट बिजली उपलब्ध है. लेकिन 17 अप्रैल को हरियाणा में 8,297 मेगावाट बिजली की डिमांड रही है. बिजली विभाग ने आंदेशा जताया है कि आने वाले दिनों में बिजली की मांग में और ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकती है.

कोयला भी बना समस्या

पीके दास ने कहा, ''हम बिजली की मांग में 10 फीसदी बढ़ोतरी होने का अनुमान लगा रहे थे. लेकिन हमारा अनुमान सही नहीं रहा और बिजली की मांग में सीधे 30 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली. हालांकि सिर्फ यूनिट में सिर्फ एक फीसदी कट ही लगाए गए हैं. लेकिन आने वाले दिनों में डिमांड और ज्यादा बढ़ सकती है.''

हरियाणा बिजली विभाग अलग अलग जगह से बिजली की खरीद कर मांग को पूरा कर रहा है. अडानी पावर से राज्य 1,424 मेगावाट बिजली की खरीब कर रहा है. फरीदाबाद की गैस बेस्ड यूनिट 432 मेगावाट बिजली पैदा कर रही है. हिसार में थर्मल प्लांट से 600 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है. 

इसके अलावा राज्य में कोयले का संकट भी बढ़ता जा रहा है. कोयले की खरीद में तेजी की वजह से उसका खर्च 10 फीसदी तक बढ़ गया है.

Punjab News: कांग्रेस की मुश्किलें नहीं हो रही हैं कम, सुनील जाखड़ ने अब तक नहीं दिया नोटिस का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget