एक्सप्लोरर

Punjab News: कांग्रेस की मुश्किलें नहीं हो रही हैं कम, सुनील जाखड़ ने अब तक नहीं दिया नोटिस का जवाब

Punjab News: कांग्रेस पार्टी के नेता सुनील जाखड़ ने बागी तेवर अपना रखे हैं. सुनील जाखड़ ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के बीच छिड़ा विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ है. कांग्रेस ने पार्टी नेता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को नोटिस भेजा था. लेकिन नोटिस की डेडलाइन खत्म होने को है और अभी तक सुनील जाखड़ ने अपना जवाब नहीं भेजा है. तारीक अनवर की ओर से भेजे गए नोटिस की डेडलाइन मंगलवार को खत्म हो रही है. 

कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का वक्त दिया था. अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील जाखड़ ने नोटिस का जवाब देने को लेकर चुप्पी साध रखी है और वह इस बारे में कुछ भी नहीं कह रहे हैं. 

हालांकि कांग्रेस पार्टी के अंदर सुनील जाखड़ को नोटिस भेजने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने कहा, ''सुनील जाखड़ का परिवार कांग्रेस के साथ लंबे वक्त से जुड़ा रहा है. सुनील जाखड़ को दिल्ली बुलाकर आराम से बात की जा सकती थी. लेकिन ऐसा नहीं किया गया.''

सुनील जाखड़ जता चुके हैं नाराजगी

इससे पहले कांग्रेस नेता रमींदर सिंह ने भी सुनील जाखड़ को नोटिस भेजे जाने पर सवाल खड़े किए थे. रमींदर सिंह ने आरोप लगाया था कि सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी का हिंदू चेहरा होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है.

बता दें कि सुनील जाखड़ विधानसभा चुनाव के दौरान ही पार्टी के फैसलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया था कि अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद उनके पास सीएम बनने के लिए सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल था. लेकिन पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मौका दिया. 

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बुलाई आप विधायकों की बैठक, कई मुद्दों पर होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget