एक्सप्लोरर

Cattle Smuggling: हरियाणा में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से 28 जानवर बरामद, ट्रक का पीछाकर पुलिस ने पकड़ा

Haryana News: पुलिस ने आरोपियों पर हरियाणा गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं ट्रक से बरामद पशुओं को गौशाला में छोड़ा गया.

Cattle Smugglers Arrested In Haryana: हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को दो कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि जब उनके ट्रक की जांच की गई तो उसमें 28 जानवर थे जिन्हें कथित तौर पर काटने के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद वसीम वासी और सुखा असलम हैं.  दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे जानवरों को पंजाब के भवानीगढ़ से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ले कर जा रहे थे.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि ट्रक को अंबाला कैंट से लगभग पांच किलोमीटर दूर मोहरा गांव के पास दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर रोका गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी मवेशियों को अवैध रूप से ट्रक में लादकर ले जाया जा रहा है. एक अधिकारी ने कहा कि सूचना पाकर पुलिस ने ट्रक को रोकने के लिए मोहरा गांव के पास नाकाबंदी की लेकिन जैसे की ट्रक ड्राइवर ने नाकाबंदी देखी उसने वहां से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और अंतत: ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को पकड़ लिया. 

'जानवरों को काटने के लिए लेकर जा रहे थे यूपी'
पुलिस ने कहा कि ये जानवरों को काटने के लिए उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे. इस ट्रक पर उत्तर प्रदेश का नंबर था और यह अंबाला की तरफ से आ रहा था और यूपी को जा रहा था. पुलिस पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने खुद को उत्तर प्रदेश के रामपुरा का निवासी बताया, जबकि उसके साथ ने सुखा असलम ने बताया कि वह मेरठ का रहने वाला है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कबूल किया है कि वे पंजाब के भवानीगढ़ से इन जावनरों को लेकर यूपी के मुरादाबाद जा रहे थे.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों पर हरियाणा गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन अधिनियम, 2015 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि ट्रक से बरामद पशुओं को यहां एक गौशाला में ले जाया गया. उन्होंने कहा कि आरोपियों को आज शाम अदालत में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Punjab: अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को डिब्रूगढ़ की जेल में रखा गया, कल हुआ था गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget