एक्सप्लोरर

Punjab: अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को डिब्रूगढ़ की जेल में रखा गया, कल हुआ था गिरफ्तार

Papalpreet Singh Arrest: अमृतपाल का ‘गुरु’ माने जाने वाले पपलप्रीत सिंह को सोमवार को अमृतसर जिले में पकड़ा गया था. पपलप्रीत पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में होने का भी आरोप है.

Amritpal Singh Arrest Operation: अलगाववादी अमृतपाल सिंह (Amritpal singh) के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह (Papalpreet singh) को मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ लाया गया और उसे केंद्रीय जेल में रखा गया है. अमृतपाल का ‘गुरु’ माने जाने वाले पपलप्रीत सिंह को सोमवार को अमृतसर जिले में पकड़ा गया था और उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया गया है.

उसे पंजाब पुलिस का एक दल दिल्ली से यहां लेकर आया. कड़ी सुरक्षा के बीच उसे हवाई अड्डे से डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल तक ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस बीच पंजाब के तीन वकीलों भगवंत सिंह सियालका, मनदीप सिंह सिद्धू और रोहित शर्मा ने अमृतपाल के संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के, यहां जेल में बंद आठ सदस्यों से मुलाकात की.

इससे पहले, पंजाब के अमृतसर में अधिकारियों ने बताया था कि पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संजीव कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को पपलप्रीत सिंह को लेकर असम की डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना हुई. बहरहाल, अमृतपाल के संगठन के गिरफ्तार किए गए चार सदस्यों को 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने असम भेजा था. इसके बाद 21 मार्च को अमृतपाल के रिश्तेदार हरजीत सिंह समेत तीन अन्य को करीब 2500 किलोमीटर दूर डिब्रूगढ़ जेल लाया गया था. हरजीत के खिलाफ भी रासुका के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पपलप्रीत के खिलाफ 6 अन्य मामले दर्ज
पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को चंडीगढ़ में कहा था कि पपलप्रीत को रासुका के तहत हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ छह अन्य मामले भी दर्ज हैं. पपलप्रीत पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में होने का भी आरोप है.

अमृतपाल के साथ 18 मार्च से ही फरार था पपलप्रीत
पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तान समर्थकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च को शुरू की गई कार्रवाई के दिन से ही अमृतपाल और पपलप्रीत फरार थे. दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने होशियारपुर सहित कई इलाकों में छापेमारी की. माना जा रहा है कि जब पुलिस ने अमृतपाल और पपलप्रीत के वाहन का पीछा किया तो वे होशियारपुर में अलग-अलग हो गए.

यह भी पढ़ें: Jhajjar News: हरियाणा में वन विभाग ने लगाया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना, ठेकेदार से वसूलेगी 1 करोड़ 12 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget