एक्सप्लोरर

हरियाणा में नर्सिंग ऑफिसर्स को स्वास्थ्य मंत्री से मिली निराशा, अब काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम

Haryana News: हरियाणा नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी मांगें सौंपीं, लेकिन निराशाजनक प्रतिक्रिया मिली। इस प्रतिक्रिया से निराश होकर, नर्सिंग ऑफिसर अब आंदोलन की योजना बना रहे हैं.

Haryana Nursing Officers News: ऑल नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता के आवास पर जाकर उनके समक्ष अपनी मांगें रखी. उनकी मांगों को सुनकर स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने कोई संतोषजनक, ठोस जवाब नहीं दिया. इससे प्रदेश में सभी नर्सिंग ऑफिसर्स में रोष है.

ऑल नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की प्रधान सुनीता ने बताया कि गुरुवार (18 जुलाई) को एसोसिएशन सेक्रेटरी सन्तोष अहलावत, महेंदरी, पुष्पा, प्रोमिला, शारदा, नरेश, रेखा, सरोज, मीना दलाल आदि हिसार स्थित स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता के कार्यालय पर पहुंचे. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात हुई.

नहीं हुई कोई कार्रवाई
इस मुलाकात में भी स्वास्थ्य मंत्री पहले की तरह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. बार-बार इस तरह से होने पर नर्सिंग एसोसिएशन ने रोष जताया है. इसके विरोध में अब नर्सिंग ऑफिसर्स आंदोलन की राह पकड़ेंगे. प्रधान सुनीता ने बताया कि 26 जून 2024 को भी एसोसिएशन की ओर से मांग पत्र स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा कार्यालय में दिया गया था.

उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद 10 जुलाई 2024 को फिर से उन्हें विधानसभा में नर्सिंग ऑफिसर्स की मांगों से अवगत कराने के लिए गए. तब उनके निजी सचिव ने हिसार में आने का समय दिया था.

काम करते हुए जताएंगी अपना विरोध
प्रधान सुनीता ने कार्यकारिणी से मंत्रणा करके घोषणा की कि 23 जुलाई को अस्पतालों में ड्यूटी पर काले बिल्ले लगाकर नर्सिंग ऑफिसर्स काम करते हुए अपना विरोध जताएंगी. इसके बाद 28 जुलाई 2024 को सीएम सिटी में मुख्यमंत्री हरियाणा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ नर्सिंग ऑफिसर्स अस्पतालों में ड्यूटी करते हैं.

सरकार की ओर से स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर्स की अहम भूमिका रहती है. बात जब उनके अपने हकों की आती है तो सरकार, मंत्री कुछ नहीं करते. सरकार को इस विषय पर गंभीरता से सोचकर उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, संजय सिंह बोले, 'केजरीवाल मॉडल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget