एक्सप्लोरर

Haryana News: बिजली संकट को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, लगाए हैं ये गंभीर आरोप

Haryana News: कांग्रेस ने दावा किया है कि हरियाणा के कई इलाकों में रोजाना 12 घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती हो रही है. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है.

Haryana News: हरियाणा में बिजली कटौती का मुद्दा बेहद गंभीर हो गया है. हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार को निशाने पर ले लिया है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा बिजली संकट का सामना कर रहा है, क्योंकि मनोहर लाल खट्टर की सरकार निजी कंपनी अदानी पावर के साथ विद्युत खरीद समझौते को लागू नहीं कर पाई है.

सुरजेवाला ने दावा किया कि इसके बजाय राज्य सरकार गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी को प्रतिदिन करीब 114 लाख यूनिट हरियाणा की बिजली भेज रही है. हरियाणा के पूर्व ऊर्जा मंत्री सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति की वजह से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता और औद्योगिक क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

सुरजेवाला ने कहा कि रोजाना 12 से 20 घंटे बिजली कटौती हो रही है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि राज्य को अदानी पावर, मुंद्रा, गुजरात से 2021 से समझौते के तहत 1,424 मेगावाट बिजली नहीं मिल रही है. सुरजेवाला कहा, ''खट्टर सरकार अदानी पावर, मुंद्रा, गुजरात द्वारा आपूर्ति की जाने वाली 1,424 मेगावाट बिजली में से एक मेगावाट भी प्राप्त नहीं कर सकी है.''

हरियाणा सरकार ने आरोपों को नकारा

सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी सरकार उलटे प्रतिदिन 114 लाख यूनिट तक बिजली अदानी पावर, गुजरात को दे रही है. उन्होंने कहा कि पहली नजर में तो लगता है कि मुंद्रा, गुजरात को बिजली निर्यात के एवज में हरियाणा के राजकोष में एक भी पैसा नहीं आया.

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला ने हालांकि सुरजेवाला के आरोपों को नकारा है. चौटाला ने कहा कि हरियाणा के बिजली के हिस्से को कहीं भी नहीं भेजा जा रहा. मंत्री ने कहा, ''सुरजेवाला के अदानी पावर को मुफ्त बिजली देने के आरोप निराधार हैं और तथ्यों से परे हैं.''

Punjab News: किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बीजेपी ने भगवंत मान को घेरा, इस वादे पर खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget