एक्सप्लोरर

Punjab News: किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बीजेपी ने भगवंत मान को घेरा, इस वादे पर खड़े किए सवाल

Punjab News: बीजेपी ने भगवंत मान की सरकार से किसानों की आत्महत्या को लेकर सवाल पूछे हैं. बीजेपी ने किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग भी की.

Punjab News: पंजाब में बिजली कटौती और किसानों की आत्महत्या के मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार को निशाने पर ले लिया है. बीजेपी किसान मोर्चा के नेताओं ने आत्महत्या करने वाले राज्य के कुछ किसानों के परिवारों से मुलाकात की. इसके साथ ही बीजेपी के नेताओं ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा तथा एक सरकारी नौकरी देने की मांग की.

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रमुख राजकुमार चाहर ने वित्तीय संकट के चलते कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले किसानों के कुछ परिवारों से मुलाकात की और अपनी ओर से उनमें से प्रत्येक को 50,000 रुपये की तत्काल सहायता देने की घोषणा की.

लोकसभा सदस्य चाहर ने इस बात का जिक्र किया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वादा किया था कि पार्टी के सत्ता में आने के बाद कोई किसान आत्महत्या नहीं करेगा, लेकिन मान के शपथ ग्रहण करने के बाद से 20 किसानों ने आत्महत्या की है.

केजरीवाल की आलोचना की

बीजेपी नेता ने क्षतिग्रस्त फसल के लिए मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर कथित तौर पर बल प्रयोग करने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की. बीजेपी नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने कभी भी उनके खिलाफ बल प्रयोग नहीं किया, जब वे तीन कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे थे.

ये कानून अब वापस लिये जा चुके हैं. चाहर ने पंजाब के कई हिस्सों में 12 से 14 घंटे बिजली कटौती किये जाने को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा, ''आप सरकार ने इसके बजाय किसानों को समन भेजा. केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए.''

Navjot Singh Sidhu के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय, मामला और आगे बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget