एक्सप्लोरर

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को मिली Z प्लस सिक्योरिटी, अधिकारियों ने दी जानकारी

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को मिली Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है.

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिनों की रिहाई के दौरान जेड प्लस सुरक्षा दी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलवार को दी. डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख को सात फरवरी को रिहा किया गया था. गुरमीत राम रहीम सिंह इस समय हरियाणा (Haryana) स्थित गुरुग्राम (Gurugram News) के आश्रम में है और उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है.

हरियाणा पुलिस (Haryana Police) के एक सीनियर ऑफिसर की ओर से रोहतक रेंज (Rohtak Range) के कमिश्नर को भेजे एक आधिकारिक संवाद में कहा गया है, ‘‘अगर कैदी पैरोल पर रिहा किया जाता है, तो नियमानुसार जेड-प्लस सुरक्षा या उसके बराबर सुरक्षा दी जा सकती है, क्योंकि कैदी को भारत और विदेशों में कट्टरपंथी सिख चरमपंथियों से बड़ा खतरा है.’’

पंजाब चुनाव के पहले दी गई फरलो
वरिष्ठ अधिकारी ने रोहतक रेंज के कमिश्नर से कहा, "गुरमीत राम रहीम सिंह को खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से खतरे के संबंध में विश्वसनीय जानकारी है." गुरमीत राम रहीम सिंह को फरलो दिए जाने से पहले जेल अधिकारियों के निवदेन पर इस बाबत कानूनी राय मांगी गई थी कि वह गंभीर आरोपी है या नहीं. 

गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिनों का फरलो ऐसे वक्त में दिया गया था जब पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले थे. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पंजाब में बड़े अनुयायी हैं.

इन मामलों में दोषी पाया जा चुका है राम रहीम
डेरा प्रमुख दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले दोषी है और 20 साल की सजा काट रहा है. साल 2017 में गुरमीत राम रहीम सिंह को पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने दोषी पाया था.

इसके अलावा गुरमीत राम रहीम सिंह को साल 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी चार अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया था. इसके साथ डेरा प्रमुख समेत तीन अन्य को साल 2019 में 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था.

यह भी पढ़ें:

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस में बढ़ सकती है महिलाओं की भागीदारी, कुमारी शैलजा ने इस नारे को बताया मुहिम

Punjab News: नवजोत कौर छोड़ सकती है राजनीति, सिद्धू ने भी किया इस फैसले का समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलजीत सिंह मौत मामले में SAD ने सरकार को घेरा, PM रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
दलजीत सिंह मौत मामले में SAD ने सरकार को घेरा, PM रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, CM मान इस सीट से लड़ेंगे इलेक्शन
पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, CM मान इस सीट से लड़ेंगे इलेक्शन
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब में चुनावी तैयारियां तेज, AAP आज जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पंजाब में चुनावी तैयारियां तेज, AAP आज जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget