एक्सप्लोरर

Haryana News: कांग्रेस की विधायक का फेसबुक और इंस्टा अकाउंट हैक, पुलिस ने किया रिकवर

Haryana News: हैकर कांग्रेस की विधायक से एक हजार अमेरिकी डॉलर मांगे थे. ऐसा न करने पर उनके फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी दी थी. विधायक ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी.

Haryana News: हरियाणा (Haryana) के तोशाम (Tosham) से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी (Kiran Choudhary) का हैकरों ने मंगलवार को फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट हैक कर लिया. हैकरों ने कथित तौर पर उनके अकाउंट से छेड़छाड़ भी की और धमकी दी कि यदि उन्होंने 1 हजार अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं किया तो वे उनके अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर देंगे. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

हैकर ने की थी 1 हजार यूएस डॉलर देने की मांग

साइबर क्राइम (पश्चिम) पुलिस थाने के एसएचओ जसवीर ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि चौधरी के फेसबुक पेज को दोबारा रिकवर कर लिया गया है.  उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट के साथ कथित तौर पर एक विदेशी नागरिक ने छेड़छाड़ की थी और वह उनसे एक हजार अमेरिकी डॉलर की मांग कर रहा था और ऐसा न करने पर उसने उनके फेसबुक पेज पर अश्लील फोटोज डालने की धमकी दी.

पैसे नहीं देने पर दी अश्लील पोस्ट करने की धमकी

 किरण चौधरी ने अकाउंट हैक करने के संबंध में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में किरण चौधरी ने कहा कि हैकर ने उनसे पहले मैसेंजर पर बात की और उसके बाद उसने 500 यूएस डॉलर की मांग की और इसके बाद उसने 1000 यूएस डॉलर की मांग कर डाली. किरण ने बताया कि आरोपी ने उनसे कहा कि यदि वह पैसे नहीं देती हैं तो वह उनके पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर देगा.

किरण चौधरी ने अपने अकाउंट के हैक होने के संबंध में अपने समर्थकों को भी जानकारी दी.  चौधरी की शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी  की धारा  84(जबरन वसूली) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66A,66C, 66D के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस ने बताया कि उनके फेसबुक और इंसाग्राम पेज को दोबारा रिकवर कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. बता दें कि  किरण चौधरी के फेसबुक पेज  पर  3 लाख  फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें:

SGPC के अध्यक्ष पद का चुनाव जीते अकाली दल के हरजिंदर सिंह धामी, बीबी जगीर कौर की हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget