एक्सप्लोरर

हरियाणा: सरकारी होर्डिंग्स पर लगा दिए गए भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर, विधानसभा में हुई जुबानी जंग

Haryana News: शीतकालीन सत्र का आज तीसरा और अंतिम दिन है. पिछले दो दिनों में विपक्ष ने मनोहर सरकार को कभी सड़कों तो कभीहरियाणा पर कर्ज और बेरोजगारी को लेकर जमकर घेरा है.

Haryana Legislative Assembly Winter Session: हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) के सदस्यों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई जब शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता (Kamal Gupta) ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर सरकारी होर्डिंग्स (Hoardings) को विरूपित करके नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दूसरे दिन, गुप्ता ने आरोप लगाया कि विस्तारित समय सीमा तक संपत्ति कर (Property Tax) का भुगतान करने के बारे में लोगों को याद दिलाने के लिए लगाए गए होर्डिंग्स को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘‘विरूपित’’ कर दिया.  

संपत्ति कर भुगतान के होर्डिंग्स पर भारत जोड़ो यात्रा के होर्डिंग्स
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने आरोप लगाया कि इन होर्डिंग्स के ऊपर ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के होर्डिंग्स लगा दिए गए. मंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी से संबंधित कुछ टिप्पणियों के बाद कांग्रेस विधायक सदन में आसन के पास चले गए. अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंत्री की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया.

शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाया था सड़कों का मुद्दा
इससे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला था. हुड्डा ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यात्रा में देश के कोने-कोने से लोग आए थे उन्होंने हरियाणा की खराब सड़कों (Roads) को देखकर अफसोस जताते हुए कहा था. हमने सुना था हरियाणा की सड़कें अच्छी है लेकिन यहां की सड़कें तो गांवों से भी ज्यादा खराब है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ साल पहले सड़कें काफी अच्छी थी.

वही आपको बता दें कि आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन है और भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में पहला चरण खत्म कर चुकी है. अब हरियाणा में 6 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण (Second Phase) की शुरूआत होगी.  

यह भी पढ़ें: Delhi: लुधियाना के होटल को बम से उड़ाने की धमकी, फोन करने वाला निकला बिहेवीयर डिसऑर्डर का मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget