एक्सप्लोरर

Delhi: लुधियाना के होटल को बम से उड़ाने की धमकी, फोन करने वाला निकला बिहेवीयर डिसऑर्डर का मरीज

Delhi News: फिरोजपुर रोड स्थित होटल में बम की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारी होटल पहुंच गए और होटल की तलाशी की. तलाशी के दौरान उनको कोई बम नहीं मिला.

Delhi Police: पंजाब के लुधियाना में होटल हयात रीजेंसी को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. मंगलवार दोपहर धमकी मिलने के बाद लुधियाना पुलिस को पूरे परिसर की तलाशी के लिए पूरे होटल को खाली कराना पड़ा, लेकिन कोई बम बरामद नहीं हुआ.

हयात रीजेंसी में नहीं मिला बम
दरअसल, फिरोजपुर रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी में बम की सूचना मिली थी. जिसके बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा और डीसीपी वरिंदर सिंह बराड़ की अगुवाई में कई थानों की फोर्स और सीनियर अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों के साथ वहां पहुंचे थे. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर होटल को चारों तरफ से होटल को घेर लिया. पुलिस ने सारे मेहमानों और पूरे स्टाफ को होटल से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने पूरे होटल का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन होटल में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला.

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ आरोपी
द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा- शाम 4 बजे के करीब लुधियाना पुलिस को लुधियाना के एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना मिली. हमारे साथ साझा किए गए फोन नंबर के आधार पर, हमने संदिग्ध को द्वारका के एक फ्लैट में ट्रैक किया. आरोपी की उम्र 24 साल है, जिसका कुछ व्यवहार संबंधी विकारों का इलाज चल रहा. आगे की पूछताछ के लिए लुधियाना पुलिस टीम को सूचित कर दिया गया है.

लुधियाना में पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घंटों के भीतर दिल्ली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया. जैसे ही लुधियाना पुलिस को बम की धमकी की सूचना मिली, बम निरोधक दस्ते के साथ कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और होटल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया. अधिकारी ने कहा, निकासी के बाद बम निरोधक टीम की मदद से जांच पूरी की गई. आरोपी व्यक्ति ने अोपने धमकी भरे संदेश में 'बम हमला' जैसे कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया था.

MCD Mayor Election: कौन हैं रेखा गुप्ता? जिन्हें बीजेपी ने एमसीडी मेयर पद के लिए बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget