एक्सप्लोरर

'प्रतिबिंब' ऐप की मदद से गुरुग्राम पुलिस ने तीन साइबर आरोपियों को धरा, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने प्रतीबिंब ऐप के ज़रिए ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं हैं. आरोपियों के पास से मोबाइल और अन्य दस्तावेज़ भी मिले हैं.

Gurugram Police News: प्रतिबिंब एप्लिकेशन की मदद से ठगी करने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को काबू किया गया है. आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध प्रियांशु दीवान ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस टीम ने प्रतिबिंब एप्लिकेशन की मॉनिटरिंग व पुलिस तकनीकी की सहायता से 26 अप्रैल को मकान नम्बर-1234, सेक्टर 31 से अवैध/फर्जी तरीके से लोन देने के नाम पर ठगी करने वाली 2 महिलाओं सहित 3 आरोपियों को काबू किया गया. 

आरोपियों के खिलाफ  किया गया केस दर्ज
जिनकी पहचान प्रवीण उर्फ राहुल निवासी गांव लोधर (जींद), रचना निवासी एसपीएम नगर जिला भरतपुर (राजस्थान) व सलोनी जायसवाल उर्फ सुम्मी निवासी दयाराम पुरवा, जेठवानी जिला बाराबंकी (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई. पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर अपराध दक्षिण में केस दर्ज किया गया.

इस तरह वारदात को देता था अंजाम
प्रबंधक थाना साइबर दक्षिण निरीक्षक मनीष कुमार के अनुसार आरोपी प्रवीण अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टाटा कैपिटल के नाम से लोन देने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करते हैं. इसके लिए ये लोग दूर के शहरों में लोन के पोस्टर चिपकाते हैं. जब कोई इनसे लोन के लिए संपर्क करता है तो उनसे विभिन्न प्रकार के शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंकों में रुपए ट्रांसफर करा कर ठगी करते हैं. 

कॉल रिसीव करने के लिए सैलरी पर रखे थे आदमी
ठगी करने के लिए आरोपी प्रवीण ने उपरोक्त आरोपित महिला रचना व सुम्मी को कॉल रिसीव करने के लिए सैलरी व कमीशन पर रखा हुआ है. आरोपियों द्वारा ठगी में प्रयोग किए जाने वाले 12 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड, कुछ लोन करवाने के पैंपलेट भी इनके कब्जा से बरामद किए गए है. आरोपियों को आगामी कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया जाएगा. अभियोग अनुसंधान अधीन है.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद क्या बीजेपी में शामिल होंगी किरण चौधरी? खुद साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget