एक्सप्लोरर

Haryana: भ्रामक विज्ञापनों से धोखा देने वाले कोचिंग इंस्टिट्यूट पर नकेल की तैयारी, खट्टर सरकार लाएगी कानून

Haryana Coaching Institute: हरियाणा में प्राइव कोचिंग इंस्टिट्यूट पर राज्य सरकार की नजर है और वहां किस प्रकार से काम किया जा रहा है उसपर और ध्यान देने के लिए कानून लाने की तैयारी है.

Haryana News: मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सरकार प्राइवेट कोचिंग इंस्टिट्यूट (Coaching Institute) के कामकाज को रेग्यूलेट करने के अलावा भ्रामक विज्ञापनों और स्टूडेट्स के बीच बढ़ते तनाव पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाने की तैयारी कर रही है. राज्य सरकार ने पिछले महीने हरियाणा कोचिंग संस्थान (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2024 का प्रस्ताव सार्वजनिक पेश किया था. प्रस्ताव पर हितधारकों और जनता की राय मांगी गई थी. दरअसल, हरियाणा विधानसभा में 20 फरवरी को बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान इससे संबंधित बिल पेश किया जा सकता है.

प्रस्ताव में कहा गया है कि विधेयक में यह स्टूडेंट्स,  उनके पैरेंट्स के हितों का ख्याल रखने, कोचिंग इंस्टिट्यूट में रजिस्टर्ड विद्यार्थियों का तनाव कम करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर शैक्षणिक सहायता प्रदान करने का भी प्रावधान करता है. इस प्रस्ताव के मुताबिक प्रत्येक कोचिंग संस्थान को डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में स्थापित होने वाले जिला प्राधिकरण में पंजीयन कराना होगा. अधिक फीस पर रोक लगाने की भी व्यवस्था की गई है जिसके तहत कोचिंग संस्थानों को एक प्रॉस्पेक्टस लाना होगा, जिसमें पाठ्यक्रम, लेक्चर की संख्या, ट्यूटोरियल, ग्रुप डिस्कसन और फीस की जानकारी देनी होगी.

शिक्षकों के लिए जरूरी योग्यता
शिक्षण का कार्य केवल गैर सरकारी शिक्षक या सेवानिवृत्त शिक्षक कर सकेंगे जिनके पास न्यूनतम योग्यता ग्रैजुएशन होनी चाहिए.  साथ ही शिक्षकों का बायोडेटा, अकैडमिक योग्यता और अनुभव उसमें दर्ज होना चाहिए. प्रस्ताव में कहा गया है कि जिला प्राधिकरण कोचिंग सेंटरों के फर्जी विज्ञापनों और झूठे दावों पर लगाम लगाने के लिए उचित कदम उठाएगा.

यह है सजा का प्रावधान

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कम्प्लेन सेंटर बनाया जाएगा. अगर कोई कोचिंग संस्थान कानून का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसे पहले अपराध के लिए 25 हजार  रुपये जुर्माना भरना होगा. दूसरी बार अपराध करने की स्थिति में अगर आरोप साबित हो गया तो सबसे पहले कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा. इसके बाद कोचिंग संस्थान को सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाएगा और फिर उनका पंजीयन भी रद्द किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- Haryana: बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा CM के आवास का घेराव करेगी AAP, लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget