एक्सप्लोरर

Haryana: बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा CM के आवास का घेराव करेगी AAP, लगाया ये आरोप

Haryana AAP: हरियाणा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने दावा किया कि अलग-अलग सरकारी विभागों में दो लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं. खट्टर सरकार इन पदों को नहीं भर रही है.

Haryana News: हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP)-जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य के युवाओं को रोजगार देने में कथित तौर पर 'विफल' रहने के लिए 'मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर' (Maohar Lal Khattar) के करनाल स्थित आवास का 'घेराव' करेंगे.

आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि अलग-अलग सरकारी विभागों में दो लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं. उन्होंने खट्टर सरकार पर इन पदों को नहीं भरने का आरोप लगाया. सुशील गुप्ता ने कहा कि दो लाख रिक्त पदों में से शिक्षा विभाग के 71 हजार, पुलिस विभाग के 21 हजार और परिवहन विभाग के 10 हजार पद शामिल हैं.

'अवसाद और नशे की लत का शिकार हो रहे युवा'

सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया, ''सरकार इन पदों को नहीं भर रही है.'' उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण कई युवा अवसाद और नशे की लत का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राज्य सरकार की आलोचना की.

2021-22 में 3,783 युवाओं ने की आत्महत्या- सुशील गुप्ता

आप नेता ने दावा किया कि साल 2021-22 में राज्य में 3,783 युवाओं ने आत्महत्या की. उन्होंने कहा कि उनके आत्महत्या करने का सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी थी. सुशील गुप्ता ने खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार राज्य के युवाओं को नौकरियों के लिए इजराइल भेज रही है. उन्होंने कहा, ''चूंकि सरकार नौकरियां देने में सक्षम नहीं है, इसलिए वह 10 हजार युवाओं को युद्धग्रस्त इजराइल में मजदूर के रूप में काम करने के लिए भेज रही है, जो बेहद शर्मनाक है.''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन की असल अग्निपरीक्षा अभी बाकी? समझें सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget