एक्सप्लोरर

Haryana Coronavirus Update: हरियाणा में सामने आए कोरोना वायरस के एक हजार से ज्यादा मामले, दो लोगों की मौत

Haryana News: हरियाणा में कोरोना वायरस की वजह से मंगलवार को दो लोगों की मौत हुई. हरियाणा में वैक्सीन अभियान को तेज किया गया है.

Haryana News: हरियाणा में कोरोना वायरस के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिला है. हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,132 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,76,842 तक पहुंच गई. कोरोना वायरस की वजह से हरियाणा में मंगलवार को दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान इस घातक वायरस के कारण दो मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,066 हो गई. इसके मुताबिक, हरियाणा में अब तक 7,62,717 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 4,036 मरीज उपचाराधीन हैं.

हरियाणा की राजधानी और केंद्र शासित चंडीगढ़ में भी कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिला. मंगलवार को चंडीगढ़ में संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 66,264 हो गई. शहर में 500 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 64,685 लोग ठीक हो चुके हैं.

वैक्सीन अभियान को किया गया तेज

हरियाणा में कोविड 19 के खतरे को देखते हुए वैक्सीन अभियान को तेज किया गया है. हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य में मंगलवार को 15-18 आयुवर्ग के 96,524 लाभार्थियों ने कोविड-रोधी टीके की खुराक ली. उन्होंने बताया कि राज्य में टीकाकरण अभियान के पहले दो दिन में 1.51 लाख से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक ली है.

हरियाणा सरकार की ओर से पहले ही कोरोना वायरस से जुड़ी हुई पाबंदियां लागू की जा चुकी हैं. स्कूल, कॉलेज के अलावा कोचिंग संस्थानों को भी पिछले हफ्ते ही बंद कर दिया गया था. हरियाणा में वैक्सीन की दोनों डोज के बिना सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री बंद है.

Punjab Coronavirus Update: पंजाब में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर, 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget