एक्सप्लोरर

Surender Panwar: कौन हैं विधायक सुरेंद्र पंवार? जिन्हें ED ने मनी लॉन्ड्रि्ंग केस में किया गिरफ्तार

Surender Panwar News: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पनवर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें अंबाला में पीएमएलए कोर्ट के सामने पेश किए जाने की तैयारी की की जा रही है.

Surender Panwar Latest News: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने हरियाणा कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार (Surendra Panwar) को गिरफ्तार किया है. उन्हें अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें शनिवार सुबह गुरुग्रम से कस्टडी में लिया गया है. 55 वर्षीय सुरेंद्र पंवार को अंबाला स्थित पीएमएलएल कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां ईडी कोर्ट से उनके रिमांड की मांग की जाएगी. 

ईडी ने जनवरी में सुरेंद्र पंवार के घर की तलाशी ली थी. उनपर यमुनानगर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने के आरोप हैं. उस वक्त ईडी ने इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक दिलबाग सिंह और उनके एक साथी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है जब इसी साल के अंत में हरियाणा में विधानसभा के चुनाव कराए जाने हैं.

NGT की रोक के बाद भी हो रहा था खनन
हरियाणा पुलिस बोल्डर, ग्रैवल और रेत के अवैध खनन के मामले की जांच के लिए एफआईआर दर्ज करा रखा है. मनी लॉन्ड्रिंग केस उसी से जुड़ा हुआ है. यह अवैध खनन यमुनानागर और आसपास के जिलों में हुआ है जबकि नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने इसपर रोक लगा रखी है.

ईडी टैक्स वसूलने वाले पोर्टल में धोखाधड़ी की भी कर रही जांच
प्रवर्तन निदेशालय 'ई-रावण' योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रहा है. यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे हरियाणा सरकार ने 2020 में लॉन्च किया था जिसका उद्देश्य रॉयल्टी और टैक्स वसूलना आसान बनाना और खनन के क्षेत्र में टैक्स की चोरी को रोकना था. ईडी के अनुमान के मुताबिक बीते कुछ वर्षों में अवैध खनन से 400-500 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया गया है.

बीजेपी की दो बार विधायक को दी थी मात
सुरेंद्र पंवार हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस के विधायक हैं. 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी की दो बार की विधायक कविता जैन को हराया था. सुरेंद्र पंवार को यहां 79,438 वोट मिले थे और उन्होंने करीब 30 हजार वोटों के अंतर से कविता को हराया था. इसके पहले सुरेंद्र पंवार आईएनएलडी में रह चुके हैं. 2014 में उन्होंने सोनीपत सीट पर चुनाव आईएनएलडी की टिकट से लड़ा था. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे थे.

ये भी पढे़ं- दुकान के आगे नाम लगाने को लेकर UP सरकार के आदेश पर CM नायब सैनी की प्रतिक्रिया, 'मैं इसकी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?

वीडियोज

Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget